1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे के लिए देसी घी है अमृत समान, ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो हर मौसम में जवां रहेगी स्किन

चेहरे के लिए देसी घी है अमृत समान, ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो हर मौसम में जवां रहेगी स्किन

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 09, 2025 11:52 pm IST,  Updated : Mar 09, 2025 11:52 pm IST

स्किन के लिए घी के फायदे किसी से छुपे नहीं हैं। बशर्ते कई लोग चेहरे पर घी का इस्तेमाल करने का तरीका नहीं जानते हैं इस वजह से घी के फायदों से अनजान रह जाते हैं।

चेहरे के लिए देसी घी- India TV Hindi
चेहरे के लिए देसी घी Image Source : SOCIAL

देसी घी सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। दरअसल, देसी घी आपके स्किन, बाल, हेल्थ के लिहाज से काफी असरदार है। लेकिन देसी घी के ब्‍यूटी बेनिफिट्स के बारे में कम ही लोगों ही जानते हैं। स्किन के लिए घी के फायदे किसी से छुपे नहीं हैं। बशर्ते कई लोग चेहरे पर घी का इस्तेमाल करने का तरीका नहीं जानते हैं इस वजह से घी के फायदों से अनजान रह जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं आपकी मखमली, मुलायम और खूबसूरत त्‍वचा का राज घी कैसे हो सकता है।

चेहरे के लिए देसी घी:

  • ड्राई स्किन से दिलाए छुटकारा: घी में ऐसे गुण हैं कि यह आपकी त्‍वचा के रूखेपन को दूर करने के साथ-साथ आपकी स्किन को मुलायम, चमकदार और खुबसूरत बनाने में मदद करता है। यदि आपकी स्किन अधिकतर ड्राई या सूखी रहती है, तो अपनी त्वचा पर इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप घी की कुछ बूंदें लें और अपनी त्वचा पर लगाएं। आप बस कुछ मिनट के लिए घी की मालिश करें और यह आपकी त्‍वचा को अच्‍छा बनाएगा।

  • झुर्रियां भगाए: अगर आपको लगता है कि घी का इस्‍तेमाल केवल खाने के स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, तो आप गलत हैं। घी की मदद से आप अपनी त्‍वचा को जवां बनाए रखने और झ़र्रियों को दूर करने के लिए कर सकते हैं। क्‍योंकि घी में मौजूद विटामिन ई एंटी-एजिंग को बढ़ावा देता है, इसलिए नियमित रूप से घी खाने और लगाने से आपकी त्वचा जवां, चमकदार और झुर्रियों से मुक्त रहेगी।

  • लिप्स बनाए सॉफ्ट: घी आपके फटे होंठों को मुलायम बनाने के साथ चमकदार भी बनाता है। यदि होंठ फट रह हों, तो आप रोजाना अपने होंठों पर घी का लिप बाम की तरह प्रयोग कर सकते हैं। यह आपके होठों को मॉश्‍चराइज रखेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल