1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. टैनिंग डेड स्किन रिमूवर है ये हल्‍दी और चावल का स्‍क्रब, जानें DIY Recipe और लगाने का तरीका

टैनिंग डेड स्किन रिमूवर है ये हल्‍दी और चावल का स्‍क्रब, जानें DIY Recipe और लगाने का तरीका

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 28, 2024 08:47 am IST,  Updated : Mar 28, 2024 08:47 am IST

सर्दियों की टैनिंग गर्मियों में जब स्किन पर नजर आती है तो ये बदरंग सी दिखती है। ऐसे में आप हल्‍दी और चावल से बने स्‍क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं लगाने का तरीका और फायदे।

Turmeric Rice Scrub- India TV Hindi
Turmeric Rice Scrub Image Source : SOCIAL

डेड स्किन हटाने में हल्दी और चावल से बना स्क्रब लगाना बेहद मददगार हो सकता है।  दरअसल, सर्दियों के बाद स्किन ड्राई होने के साथ बेहद खराब नजर आती है। स्किन पर पैचेस, डेड सेल्स और टैनिंग नजर आते हैं। इसके अलावा हाइड्रेशन की कमी इसे और खराब बना देती है। ऐसी स्थिति में आप इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि डेड सेल्स को साफ करने में कारगर तरीके से काम करता है। ये स्किन को नेचुरली क्लीन करने के साथ इसके पोर्स को साफ करता है और गंदगी को फ्लश ऑउट करने में मदद करता है। इस प्रकार से सर्दियों की टैनिंग दूर करने में ये स्क्रब कारगर है। तो, आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और लगाने के फायदे।

हल्‍दी और चावल का स्‍क्रब कैसे बनाएं?

हल्‍दी और चावल का स्‍क्रब बनाने के लिए पहले तो चावल को भिगोकर पीस लें। कुछ नहीं तो आप चावल पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर आपको करना ये है कि इसमें थोड़ा का हल्दी और दूध मिलाएं। सबको फेंट लें और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से स्क्रब करते रहें। जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी और मिलाएं और स्क्रब करते रहें। इस प्रकार से ये हल्दी और चावल का स्क्रब स्किन से डेड सेल्स को साफ करने में मददगार है।

हल्‍दी और चावल का स्‍क्रब लगाने के फायदे

1. ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद

ऑयली स्किन के लिए हल्‍दी और चावल का स्‍क्रब बहुत फायदेमंद है। ये स्किन से तेल के कणों को सफाया करता है और फिर इनके पोर्स से गंदगी को डिटॉक्स करता है जिससे  स्किन और सीबम प्रड्यूस नहीं करता है और ऑयली स्किन में कमी आती है। इस प्रकार से हल्‍दी और चावल का स्‍क्रब ऑयली स्किन के लिए भी फायदेमंद है। 

Turmeric Rice Scrub for dead skin remover
Image Source : SOCIALTurmeric Rice Scrub for dead skin remover

2. पिग्मेंटेशन कम करता है

स्किन में पिग्मेंटेशन कम करने में हल्‍दी और चावल का स्‍क्रब फायदेमंद है। ये डेड सेल्स का सफाया करता है और पिग्मेंटेशन कम करने में मददगार है। इससे रंगत हल्की होती है और स्किन में ग्लो को बढ़ता है। तो. इन तमाम कारणों से आपको त्वचा के लिए हल्‍दी और चावल का स्‍क्रब लगाना चाहिए। तो, हफ्ते में दो दिन या कम से कम एक बार तो इस स्क्रब का इस्तेमाल जरूर करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल