1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. टिशू सिल्क से लेकर घरचोला तक इस करवा चौथ ट्राई करें ये ट्रेंडिंग साड़ियां, हर कोई होगा आपके लुक्स का कायल

टिशू सिल्क से लेकर घरचोला तक इस करवा चौथ ट्राई करें ये ट्रेंडिंग साड़ियां, हर कोई होगा आपके लुक्स का कायल

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 05, 2024 09:13 pm IST,  Updated : Oct 05, 2024 09:13 pm IST

आज हम साल 2024 की ट्रेडिंग साड़ियों के बारे में आपको बताएंगे। इन्हें पहनकर हर बॉलीवुड डीवा अपने जलवे बिखरे चुकी हैं। तो, जानते हैं इन साड़ियों के बारे में।

Trending Sarees for Karwa Chauth 2024- India TV Hindi
Trending Sarees for Karwa Chauth 2024 Image Source : SOCIAL

इस साल करवा चौथ का व्रत महिलाएं 20 अक्टूबर 2024 के दिन करने वाली हैं। ऐसे में अभी इस ख़ास दिन क्या पहनना है इसकी शॉपिंग महिलाओं के बीच शुरू हो गई है। तो, अगर आप भी उन लोगों में हैं जो करवा चौथ पर इस बार खुद को एक नया लुक लेना चाहती हैं तो आप इन साड़ियों को ट्राई कर सकती हैं। दरअसल, आज हम साल 2024 की ट्रेडिंग साड़ियों के बारे में आपको बताएंगे। इन्हें पहनकर हर बॉलीवुड डीवा अपने जलवे बिखरे चुकी हैं। इसके अलावा इस साल सभी बड़े मौकों पर और फैशन वीक में इन साड़ियों को पहना गया है। तो, जानते हैं इन साड़ियों के बारे में।

करवा चौथ 2024 में ट्राई करें ये ट्रेंडिंग साड़ियां:

टिशू सिल्क साड़ी: साल 2024  में जिस साड़ी का बोलबाला रहा वो है टिशू सिल्क साड़ी। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन इस साड़ी को इस साल इतनी दफा पहन कि ये कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस जाने वाली महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो गई। जाह्नवी इस साल ज़्यादातर इवेंट में टिशू सिल्क साड़ी पहनें नज़र आईं। तो आपको अपनी अलमारी में इस साड़ी को जगह देना चाहिए।

करवा चौथ साड़ियां
Image Source : SOCIALकरवा चौथ साड़ियां

करवा चौथ साड़ियां
Image Source : SOCIALकरवा चौथ साड़ियां

रफल साड़ी:रफल साड़ियां, कई सेलेब्स पहन चुकी हैं। इन्हें कैरी करना आसान है और ये ट्रेंडी दिखती हैं। इसमें पल्लू को आप कई प्रकार से ले सकते हैं और लहेंगा समेत इसे काफी सारे लुक दे सकते हैं। 

करवा चौथ साड़ियां
Image Source : SOCIALकरवा चौथ साड़ियां

घरचोला साड़ी:  घरचोला साड़ी, इन दिनों कई एक्ट्रेसेस ने पहना है। सोनम कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण ने इस साड़ी को लोगों के बीच पॉपुलर कर दिया है। घरचोला साड़ियां आरामदेह होने के साथ ग्लैमरेस भी लगती हैं। इसे पहना इतना हल्का होता है कि आप इसे बार-बार पहनेंगी। साल 2024 में तो एक घरचोला साड़ी आपकी अलमारी में जरूर होनी चाहिए।

करवा चौथ साड़ियां
Image Source : SOCIALकरवा चौथ साड़ियां

सेक्विन साड़ियां: सेक्विन साड़ियों को बॉलीवुड की हर हीरोइन से इस साल पहना है। ये साड़ियां एक सुंदर कॉकटेल ड्रेस है जो कि इंडियन और वेस्टर्न का फ्यूजन कहा जा सकता है। ये अपने आप आपको ग्लैमरस लुक देगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल