1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. त्वचा के निखार के लिए दमदार साबित होगा आइस एप्पल, ऐसे करें स्किन केयर रूटीन में शामिल

त्वचा के निखार के लिए दमदार साबित होगा आइस एप्पल, ऐसे करें स्किन केयर रूटीन में शामिल

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 28, 2024 04:27 pm IST,  Updated : Jul 28, 2024 04:27 pm IST

ग्लोइंग स्किन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में कारगर साबित हो सकती है। आइए एक ऐसी नेचुरल चीज के बारे में जानते हैं जो आपकी त्वचा के निखार को कई गुना बढ़ाने में मदद कर सकती है।

How to get instant glowing skin?- India TV Hindi
How to get instant glowing skin? Image Source : FREEPIK

क्या आप भी त्वचा के निखार को वापस लाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं? केमिकल ब्यूटी प्रोडक्ट्स आपकी स्किन हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकते हैं। आप ग्लोइंग स्किन के लिए आइस एप्पल यानी ताड़गोला फल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अगर आप सही तरीके से इस फल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं तो आपको बहुत जल्द ही अपनी स्किन पर पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। 

इस्तेमाल करने का तरीका

ताड़गोला का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आपको इस फल के गूदे, दही और शहद को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। अब आप इस फेस पैक को लगभग 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर अप्लाई करके रखें और फिर फेस वॉश कर लें। अगर आप चाहें तो आइस एप्पल के इस्तेमाल से फेस स्क्रब भी बना सकते हैं। आइस एप्पल फेस स्क्रब बनाने के लिए आपको फल के गूदे और चीनी को मिक्स कर एक पेस्ट बनाना है। अब इस पेस्ट से अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर मुंह धोकर ग्लोइंग स्किन पाएं। 

मिलेंगे एक से बढ़कर एक फायदे

ताड़गोला फल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर आप चेहरे पर निकलने वाले जिद्दी पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं। आइस एप्पल आपकी स्किन की हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। इतना ही नहीं ये फल आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ ग्लोइंग भी बना सकता है। हालांकि इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए। 

ताड़गोला में पाए जाने वाले तत्व

ताड़गोला में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगी। इस फल में पाए जाने वाले तत्व आपको कई स्किन से जुड़ी समस्याओं का शिकार बनने से बचा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: 

मुल्तानी मिट्टी से घर पर बनाएं नेचुरल साबुन, दमकने लगेगी त्वचा, दूर हो जाएंगी स्किन से जुड़ी समस्याएं

रूखे बालों से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं हेयर मास्क, महीने भर में पाएं सिल्की हेयर

घर पर बनाएं ये मैजिकल तेल, मखमली बन जाएंगे बाल और दूर भाग जाएगा बालों का रूखापन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल