1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रूखे बालों से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं हेयर मास्क, महीने भर में पाएं सिल्की हेयर

रूखे बालों से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं हेयर मास्क, महीने भर में पाएं सिल्की हेयर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 27, 2024 09:59 pm IST,  Updated : Jul 27, 2024 09:59 pm IST

बालों के रूखेपन की वजह से आपकी हेयर हेल्थ बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। क्या आप जानते हैं कि आप घर पर हेयर मास्क बनाकर अपने बालों की ड्राइनेस से छुटकारा पा सकते हैं?

How to get rid of Frizzy Hair?- India TV Hindi
How to get rid of Frizzy Hair? Image Source : FREEPIK

क्या आप भी अपने बालों की ड्राइनेस से परेशान हो चुके हैं? अगर हां, तो आपको भी कुछ नेचुरल हेयर मास्क्स को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करके देखना चाहिए। केमिकल फ्री हेयर मास्क्स बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। यकीन मानिए इनमें से किसी भी एक हेयर मास्क को हफ्ते में एक बार अप्लाई करें और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। आइए कुछ हेयर मास्क्स को बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं। 

केले का हेयर मास्क

घर पर बनाना हेयर मास्क बनाने के लिए दो कच्चे केले को कद्दूकस करने के बाद अच्छी तरह से ब्लेंड कर लीजिए। अगर आप चाहें तो केले और दूध के मिक्सचर को भी अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। कच्चे केले का पेस्ट हो या फिर केले और दूध का मिक्सचर, दोनों मास्क्स को अपनी स्कैल्प पर अप्लाई कर आप अपनी हेयर हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं।

कोकोनट-ऑलिव ऑइल हेयर मास्क

कोकोनट और ऑलिव ऑइल हेयर मास्क बनाने के लिए आपको दोनों को बराबर मात्रा में अच्छी तरह से मिक्स कर अपनी स्कैल्प पर अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप थोड़ी देर तक मसाज भी कर सकते हैं। जल्दी रिजल्ट्स पाने के लिए आपको इस हेयर मास्क को लगभग 8 घंटे तक लगाए रखना है और फिर माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लेना है। 

पपीते का हेयर मास्क 

पपीते का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए। अब कटे हुए पपीते के टुकड़ों को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लीजिए। अब इस हेयर मास्क को अपनी स्कैल्प पर अप्लाई कर लगभग 45 मिनट्स के बाद गुनगुने पानी से हेयर वॉश कर लीजिए।

इस तरह के नेचुरल हेयर मास्क्स की मदद से आप न केवल बालों के रूखेपन से छुटकारा पा सकते हैं बल्कि आप अपनी हेयर हेल्थ को भी काफी हद तक सुधार सकते हैं। इनमें से किसी भी हेयर मास्क को इस्तेमाल कर आप सिल्की, लंबे और घने बाल पा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल