चुकंदर न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा और आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। बस जरूरत है चुकंदर को सही तरीके से इस्तेमाल करने की। आज हम आपको औषधीय गुणों से भरपूर बीटरूट हेयर पैक की बेहद आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे। आपको इस हेयर पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज करना है और आपको कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
हेयर पैक रेसिपी- घर पर हेयर पैक बनाने के लिए आपको एक कप चुकंदर के रस और एक बड़ी स्पून ऑलिव ऑइल की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले चुकंदर को काटकर मिक्सर में अच्छी तरह से पीस लीजिए। एक कटोरे में चुकंदर का रस और ऑलिव ऑइल निकाल लीजिए। आपको इन दोनों केमिकल फ्री चीजों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
कैसे करें अप्लाई- आप इस पेस्ट को हेयर पैक की तरह यूज कर सकते हैं। इस पेस्ट को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों में अच्छी तरह से लगा लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हल्की मसाज भी की जा सकती है। एक घंटे तक इस पेस्ट को लगाए रखिए। लगभग 60 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। एक हफ्ते में 2 बार इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
बालों के लिए फायदेमंद- आइए इस हेयर पैक के कुछ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं। रूखे और बेजान बालों को रेशमी बनाने के लिए बीटरूट हेयर पैक को हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। चुकंदर और ऑलिव ऑइल में मौजूद तमाम पोषक तत्व हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए भी इस हेयर पैक का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इस हेयर पैक की मदद से बालों की चमक को बढ़ाया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।