1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. खुद से बालों को लेयर्स और स्टेपकट करने का सबसे आसान तरीका, बिना पार्लर के काट सकते हैं बाल, ट्राई करें ये ट्रिक

खुद से बालों को लेयर्स और स्टेपकट करने का सबसे आसान तरीका, बिना पार्लर के काट सकते हैं बाल, ट्राई करें ये ट्रिक

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 17, 2025 10:46 am IST,  Updated : Dec 17, 2025 10:47 am IST

Tips For Women Layers Hair Cut At Home: हेयरकट कराने के लिए ज्यादातर लोग सैलून जाते हैं। जहां काफी मंहगे रेट पर अपने बालों को कटवाते हैं। खासतौर से महिलाओं को बाल कटवाने के लिए काफी कीमत चुकानी होती है। लेकिन हम आपको ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिससे आप खुद से लेयर्स और स्टेपकट में अपने बाल आसानी से काट सकते हैं।

खुद से करें लेयर कट- India TV Hindi
खुद से करें लेयर कट Image Source : YOU TUBE: @TINAENGEO

महिलाओं के खर्चे में ब्यूटी पार्लर का खर्च काफी ज्यादा होता है। कई बार हफ्ते में तो कई बार 15 दिन में सैलून जाना पड़ जाता है। महीने दो महीने में बाल कटाने या ट्रिम कराने की जरूरत भी पड़ जाती है। अगर कुछ अच्छा हेयर स्टाइल वाला कट चाहिए तो इसके लिए पैसे भी ज्यादा चुकाने पड़ते हैं। महिलाओं के सिंपल हेयर कट का चार्ज भी 400-500 रुपए होता है। स्टाइलिंग के लिए हजारों रुपए चुकाने पड़ जाते हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसी मजेदार और बेहद आसान ट्रिक बता रहे हैं जिससे आप अपने बाल खुद ही काट सकते हैं। आप लेयर्स और स्टेपकट में अपने बालों को काट सकती हैं। सबसे बड़ी बात तो ये है कि आप 10 मिनट में पूरा हेयर कट कर लेंगी और सारे बाल एक जैसे परफेक्ट कटकर तैयार होंगे। बिना मेहनत के घर में खुद से लेयर कट और स्टेपकट बाल काट सकते हैं। जानिए क्या करना होगा।

खुद से घर में लेयर कट बाल कैसे काटें?

पहला स्टेप- इसके लिए सबसे पहले अपना बालों को अच्छी तरह से शैंपू कर लें। बाल जब हल्के गीले हों तो किसी मोटी कंघी से कोम कर ले। अब सिर को आगे की ओर छुकाएं जैसे शैंपू करने के लिए पूरे बालों को आगे की ओर लेकर आते हैं। बालों को अब किसी पतली कंघी से सुलझालें और आगे की ओर करके अच्छी तरह कोम करते रहें। अब माथे के बिल्कुल ऊपर यानि आगे की ओर बालों की एक चोटी बना लें। चोटी ऐसी हो कि सारे बाल उसके अंदर आ जाएं और अच्छी तरह से खिंचे हुए हों। 

दूसरा स्टेप- अब चोटी को भी अच्छी तरह से कोम कर लें और जितने वाल काटने हैं जैसे 2 इंच या 3-4 इंच काटने हैं उतनी ही अपनी चोटी को काट लें। चोटी को बिल्कुल एक समान काटना है। यानि सारे बाल एक समान कटने चाहिए। चोटी को बार-बार कोम करके चेक कर लें कि बाल ऊंचे नीचे तो नहीं कट रहे हैं। जब लगे कि सारे बाल एक जैसे कट चुके हैं और चोटी में सारे बालों की एक जैसी लंबाई है तो बालों को खोल लें। अब सारे बालों को पीछे की ओर करें। आप देखेंगे खूबसूरत लेयर कट बालों में नजर आएगा। आप इसे स्टेप कट भी कह सकते हैं। आपको बालों में लेयरिंग साफ नजर आएगी। अब बालों को ड्रायर की मदद से सुखा लें और तैयार है आपका खूबसूरत हेयर स्टाइल वो भी बिना पैसे खर्च किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल