1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रूखी-बेजान त्वचा से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो गाजर से ऐसे बनाएं केमिकल फ्री फेस पैक

रूखी-बेजान त्वचा से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो गाजर से ऐसे बनाएं केमिकल फ्री फेस पैक

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 30, 2025 10:20 pm IST,  Updated : Jan 30, 2025 10:20 pm IST

क्या आप भी रूखी और बेजान त्वचा से परेशान हो चुके हैं? अगर हां, तो आपको गाजर से बने फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए।

गाजर फेस पैक- India TV Hindi
गाजर फेस पैक Image Source : FREEPIK

क्या आप जानते हैं कि गाजर में पाए जाने वाले तमाम तत्व न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप अपनी रूखी और बेजान त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो आपको गाजर से बने फेस पैक को इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए। आइए गाजर का फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

गाजर फेस पैक रेसिपी

गाजर का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को छील लीजिए। अब गाजर को धोकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। इसके बाद आपको कटी हुई गाजर को मिक्सर में डालकर पीस लेना है। अब एक कटोरी में गाजर के पेस्ट को निकाल लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए गाजर के पेस्ट में शहद को भी अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

इस्तेमाल करने का तरीका

आप गाजर और शहद से बने इस नेचुरल फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर तक इस फेस पैक को लगाए रखें। फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

गौर करने वाली बात

गाजर और शहद के इस मिक्सचर की मदद से आप अपनी रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पा सकते हैं। इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है। महीने भर के अंदर आप अपनी त्वचा को मुलायम और चमकदार बना सकते हैं। आपको बता दें कि गाजर से बना ये फेस पैक आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल