1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. उमस भरे मौसम में ऑयली हो जाती है स्किन? घर पर आसानी से बनाएं नेचुरल मॉइश्चराइजर

उमस भरे मौसम में ऑयली हो जाती है स्किन? घर पर आसानी से बनाएं नेचुरल मॉइश्चराइजर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 14, 2024 09:41 pm IST,  Updated : Jul 14, 2024 10:31 pm IST

बरसाती मौसम में अक्सर लोगों को ऑयली स्किन की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी मॉनसून में स्किन की ऑयलीनेस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर पर इस नेचुरल मॉइश्चराइजर को जरूर बनाकर देखें।

ऑयली स्किन से कैसे पाएं छुटकारा?- India TV Hindi
ऑयली स्किन से कैसे पाएं छुटकारा? Image Source : FREEPIK

क्या आपकी स्किन भी ऑयली है? अगर हां, तो आपको केमिकल बेस्ड महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की जगह दादी-नानी के नुस्खों को इस्तेमाल करके देखना चाहिए। यकीन मानिए पुराने जमाने से यूज किए जाने वाले कुछ नेचुरल उपाय आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए घर पर ऑयली स्किन के लिए नेचुरल मॉइश्चराइजर को बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं। इस केमिकल फ्री मॉइश्चराइजर को बनाना काफी ज्यादा आसान है।

महज दो चीजों की पड़ेगी जरूरत

घर पर मॉइश्चराइजर बनाने के लिए आपको एलोवेरा और बादाम के तेल की जरूरत पड़ेगी। एलोवेरा जेल और बादाम के तेल से बने मॉइश्चराइजर को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर आप ऑयली स्किन से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा इस मॉइश्चराइजर की मदद से आप स्किन से जुड़ी दूसरी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं।

घर पर कैसे बनाएं मॉइश्चराइजर?

मॉइश्चराइजर बनाने के लिए सबसे पहले एक कप में एलोवेरा जेल निकाल लीजिए। अब बराबर मात्रा में ही बादाम का तेल भी निकाल लीजिए। अब आपको एलोवेरा जेल और बादाम के तेल को मिक्सी में अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। आपका नेचुरल मॉइश्चराइजर बनकर तैयार है। आप इस मॉइश्चराइजर को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके भी रख सकते हैं। हर रोज इस मॉइश्चराइजर को यूज करें और ऑयली स्किन से छुटकारा पाएं।

इम्प्रूव करे स्किन हेल्थ

एलोवेरा और बादाम के तेल में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। घर पर बनाए गए इस नेचुरल मॉइश्चराइजर की मदद से न केवल आपकी स्किन हेल्थ इम्प्रूव होगी बल्कि आप स्किन से जुड़ी तमाम समस्याओं को भी अलविदा कह पाएंगे। एलोवेरा और बादाम के तेल से बने इस मॉइश्चराइजर को इस्तेमाल कर आपको जिद्दी पिंपल्स से भी काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें:

स्किन के लिए वरदान से कम नहीं है आलू का रस, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

पतली कमर पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये खास पानी, महीने भर में छूमंतर हो जाएगी चर्बी

रिश्ता बनता जा रहा है टॉक्सिक? फॉलो करें ये टिप्स, रिलेशनशिप में फिर से लौट आएगी मिठास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल