1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रिश्ता बनता जा रहा है टॉक्सिक? फॉलो करें ये टिप्स, रिलेशनशिप में फिर से लौट आएगी मिठास

रिश्ता बनता जा रहा है टॉक्सिक? फॉलो करें ये टिप्स, रिलेशनशिप में फिर से लौट आएगी मिठास

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 13, 2024 11:48 pm IST,  Updated : Jul 13, 2024 11:54 pm IST

अगर आपका रिलेशनशिप भी टॉक्सिक बनता जा रहा है तो आपको समय रहते कुछ रिलेशनशिप टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए वरना आप अपने पार्टनर से हमेशा के लिए दूर हो सकते हैं।

How to deal with toxic relationship?- India TV Hindi
How to deal with toxic relationship? Image Source : PEXELS

अगर आपके रिलेशनशिप के बीच में भी टॉक्सिसिटी पैदा होने लगी है तो आपको समय रहते अपनी कुछ आदतों को सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए। कुछ मददगार रिलेशनशिप टिप्स को फॉलो कर आप अपने टॉक्सिक रिश्ते में फिर से मिठास भर सकते हैं। अगर आप वाकई में अपने पार्टनर के साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर चुके हैं, तो कुछ टिप्स आपके टॉक्सिक रिलेशनशिप को इम्प्रूव करने में कारगर साबित हो सकती हैं।  

सुधारें एक दूसरे को ब्लेम करने की आदत

अगर आप हर छोटी-बड़ी बात के लिए हमेशा अपने पार्टनर को ब्लेम करने लगते हैं तो आपको अपनी इस आदत को सुधार लेना चाहिए। हमेशा एक दूसरे को ब्लेम करने की जगह एक दूसरे से बातचीत करने की कोशिश करें। ब्लेम गेम के चक्कर में आपके और आपके पार्टनर के बीच इतनी ज्यादा दूरियां पैदा हो सकती हैं कि आपका रिश्ता खत्म होने की कगार पर भी पहुंच सकता है। 

ईगो को साइड में रखना सीखें

टॉक्सिक रिलेशनशिप में फिर से मिठास लाने के लिए आपको अपनी ईगो को साइड में रखना सीखना होगा। कपल्स के बीच में ईगो कॉन्फ्लिक्ट होने की वजह से अक्सर रिश्ता टूट जाता है। दरअसल, ईगो आपके रिश्ते में कभी न मिटने वाली दरार पैदा कर सकती है। इसलिए कभी भी ये मत सोचिएगा कि आप अपने पार्टनर से कभी भी माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि ऐसा करने से आपकी ईगो हर्ट हो सकती है। कभी-कभी रिलेशनशिप में झुक जाना ही सही फैसला साबित हो सकता है। 

नहीं होनी चाहिए जलन की भावना

कभी-कभी जलन की भावना की वजह से भी रिलेशनशिप में टॉक्सिसिटी पैदा होने लगती है। अगर आपको अपने पार्टनर की सफलता से जलन महसूस हो रही है तो आपको अपनी इस सोच को बदलना होगा। अगर आप अपने पार्टनर की सफलता को सेलिब्रेट करेंगे तो न केवल आपके रिलेशनशिप में प्यार बढ़ेगा बल्कि आपकी पर्सनालिटी भी ग्रो करेगी। इस तरह की रिलेशनशिप टिप्स को फॉलो कर आप अपने टॉक्सिक रिलेशनशिप में फिर से मिठास ला सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल