1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. साबूदाने से घर पर ऐसे बनाएं फेस पैक, ज्यादा पैसे खर्च किए बिना मिल जाएगा पार्लर जैसा निखार

साबूदाने से घर पर ऐसे बनाएं फेस पैक, ज्यादा पैसे खर्च किए बिना मिल जाएगा पार्लर जैसा निखार

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 28, 2024 06:54 pm IST,  Updated : Sep 28, 2024 06:54 pm IST

अगर आप भी पार्लर जाए बिना दमकती हुई त्वचा पाना चाहते हैं तो आपको साबूदाने के फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

साबूदाना फेस पैक की रेसिपी- India TV Hindi
साबूदाना फेस पैक की रेसिपी Image Source : FREEPIK

क्या आप जानते हैं कि साबूदाना आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है? अगर आप साबूदाने से बने फेस पैक को इस्तेमाल करते हैं तो आपकी त्वचा का खोया हुआ निखार वापस लौट सकता है। साबूदाने से बना केमिकल फ्री फेस पैक स्किन से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित हो सकता है। आइए साबूदाने से घर पर फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं साबूदाना फेस पैक?

साबूदाना फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आपको 2 स्पून साबूदाने को पानी में भिगोकर थोड़ी देर के लिए छोड़ देना है। साबूदाने के सॉफ्ट हो जाने के बाद एक पैन में थोड़ा सा पानी और साबूदाना डालकर गैस ऑन कर दीजिए और इसे पकाएं। जब साबूदाना जेल जैसा बन जाए, तब आप गैस बंद कर सकते हैं। अब ठंडे साबूदाने को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से पीस लीजिए। इसके बाद साबूदाने के पेस्ट में एक स्पून शहद, दो स्पून दही और चुटकी भर हल्दी को भी मिक्स कर लीजिए।

अप्लाई करने का सही तरीका

अब आप साबूदाने के फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 20 मिनट तक फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर रखें। ठंडे पानी से फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

साबूदाने में पाए जाने वाले तत्व आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखने में कारगर साबित हो सकते हैं। साबूदाना फेस पैक ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाने में भी असरदार साबित हो सकता है। इसके अलावा साबूदाना फेस पैक आपकी त्वाच के निखार को कई गुना बढ़ा सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल