1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गुड़हल के फूल से घर पर बनाएं हेयर मास्क, पार्लर जाए बिना ही सिल्की-सिल्की हो जाएंगे बाल

गुड़हल के फूल से घर पर बनाएं हेयर मास्क, पार्लर जाए बिना ही सिल्की-सिल्की हो जाएंगे बाल

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 26, 2024 08:22 pm IST,  Updated : Sep 26, 2024 10:17 pm IST

अगर आप भी अपने बालों के रूखेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर पर गुड़हल के फूल से केमिकल फ्री हेयर मास्क बनाकर अपने हेयर केयर रूटीन में जरूर शामिल करें।

घर पर बालों को कैसे बनाएं सिल्की?- India TV Hindi
घर पर बालों को कैसे बनाएं सिल्की? Image Source : FREEPIK

अगर आपको भी यही लगता है कि महंगे-महंगे केमिकल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स आपके बालों को डैमेज किए बिना उन्हें सिल्की बना सकते हैं तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने बालों को नेचुरली सिल्की बना सकते हैं। अगर आपने भी कभी गुड़हल के फूल से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल नहीं किया है तो आपको इसे बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जान लेना चाहिए।

कैसे बनाएं हेयर मास्क?

घर पर हेयर मास्क बनाने के लिए आपको गुड़हल के फूल और दही की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले हाफ कप फ्रेश गुड़हल की पंखुड़ियों को पीसकर एक बारीक पेस्ट बना लीजिए। अब इस पेस्ट में एक-चौथाई कप दही को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब आप इस हेयर मास्क को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

गुड़हल के फूल से बनाए गए इस नेचुरल हेयर पैक को अपने बालों पर और अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप लगभग 30 मिनट तक इस हेयर पैक को लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से हेयर वॉश कर लीजिए। बाल धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

गुड़हल से बना हेयर पैक आपके बालों के लिए वरदान साबित हो सकता है। गुड़हल के फूल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो आपकी हेयर हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। अगर आप हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप गुड़हल से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ये हेयर पैक आपके बालों को सिल्की और शाइनी बनाने में भी कारगर साबित हो सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल