1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पाना चाहते हैं सोने जैसा निखार, तो रात में सोने से पहले फॉलो कर लें ये स्किन केयर रूटीन

पाना चाहते हैं सोने जैसा निखार, तो रात में सोने से पहले फॉलो कर लें ये स्किन केयर रूटीन

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 21, 2024 11:04 pm IST,  Updated : Sep 21, 2024 11:13 pm IST

अगर आप भी अपने स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो आपको रात में इस स्किन केयर रूटीन को जरूर फॉलो करके देखना चाहिए। आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर अपनी त्वचा पर पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

Night Skincare Routine- India TV Hindi
Night Skincare Routine Image Source : FREEPIK

क्या आप भी अपनी त्वचा के खोए हुए निखार को वापस पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको एक खास स्किन केयर रूटीन को जरूर फॉलो करना चाहिए। रात में इस स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर आप अपनी स्किन के ग्लो को कई गुना बढ़ा सकते हैं। सोने से पहले इस स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने की वजह से आप स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स को पैदा होने से भी रोक सकते हैं। यकीन मानिए नाइट टाइम स्किन केयर रूटीन आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकता है।

इस्तेमाल करें क्लींजर

स्किन केयर रूटीन में सबसे पहले आपको क्लींजिंग के स्टेप को फॉलो करना है। आपको अपने चेहरे पर क्लींजर अप्लाई करना है और फिर हल्के हाथों से फेस मसाज करनी है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको गुनगुने पानी से फेस वॉश करना चाहिए।

टोनर यूज करें

जब आपका चेहरा सूख जाए, तब आप अपने चेहरे पर टोनर अप्लाई कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टोनर आपकी स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करने में कारगर साबित हो सकता है।

इस्तेमाल करें सीरम

टोनर के बाद सीरम की बारी आती है। महज एक-दो बूंद सीरम को हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से फैला लीजिए। सीरम मुंहासे, दाग-धब्बे और झुर्रियों जैसी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में असरदार साबित हो सकता है।

मॉइश्चराइजर यूज करें

अब आखिरी में अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। रात में मॉइश्चराइजर लगाकर सोने से आपकी स्किन को हाइड्रेशन मिलेगा जिससे आपकी त्वचा का रूखेपन दूर हो सकता है।

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए सभी ब्यूटी प्रोडक्ट्स अच्छी क्वॉलिटी के होने चाहिए। इसके अलावा आपको अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही प्रोडक्ट्स खरीदने हैं।

ये भी पढ़ें: 

नाक पर जमा काले दाग कैसे हटाएं? बेहद आसान हैं दादी-नानी के ये घरेलू नुस्खे, छूमंतर हो जाएंगे सारे ब्लैकहेड्स

चेहरे की खूबसूरती छीन सकती है पिंपल्स को फोड़ने की आदत, जान लें साइड इफेक्ट्स

झड़ते बालों ने किया नाक में दम, तो घर पर ऐसे बनाएं मेथी हेयर मास्क, बालों को मिलेगी मजबूती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल