1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नाक पर जमा काले दाग कैसे हटाएं? बेहद आसान हैं दादी-नानी के ये घरेलू नुस्खे, छूमंतर हो जाएंगे सारे ब्लैकहेड्स

नाक पर जमा काले दाग कैसे हटाएं? बेहद आसान हैं दादी-नानी के ये घरेलू नुस्खे, छूमंतर हो जाएंगे सारे ब्लैकहेड्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 19, 2024 10:27 pm IST,  Updated : Sep 19, 2024 10:27 pm IST

क्या आप भी नाक पर जमा हो चुके जिद्दी ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको कुछ नेचुरल चीजों को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

ब्लैकहेड्स से कैसे पाएं छुटकारा?- India TV Hindi
ब्लैकहेड्स से कैसे पाएं छुटकारा? Image Source : FREEPIK

नाक पर जमा होने वाले जिद्दी काले दाग आपके चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। कुछ लोग ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ट्रीटमेंट्स करवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में रखी हुई कुछ नेचुरल चीजें आपके ब्लैकहेड्स को रिमूव करने में कारगर साबित हो सकती हैं? यकीन मानिए दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खे स्किन से जुड़ी इस समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

असरदार साबित होगी दालचीनी

दालचीनी में पाए जाने वाले तमाम तत्व नाक पर जमा हो चुके काले दाग को हटाने में असरदार साबित हो सकते हैं। एक स्पून दालचीनी पाउडर, एक स्पून नींबू का रस, गुलाब जल और चुटकी भर हल्दी को मिक्स कर लीजिए। अब इस मिक्सचर को अफेक्टेड एरिया पर अप्लाई कर लीजिए। ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए लगभग 15 मिनट के बाद आप इस पेस्ट को रब करते हुए रिमूव कर सकते हैं।

इस्तेमाल कर सकते हैं टमाटर

अगर आप चाहें तो ब्लैकहेड्स हटाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। टमाटर को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के लिए सबसे पहले आधे टमाटर को मैश करके एक पेस्ट बना लीजिए। अब मैश्ड टमाटर में एक स्पून नींबू का रस एड करके इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस पेस्ट को लगभग 20 मिनट तक लगाए रखें और फिर ठंडे पानी से मुंह धोकर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

मददगार साबित होगा शहद-नींबू

शहद और नींबू की मदद से भी नाक पर जमा हो चुके काले दाग हटाए जा सकते हैं। एक स्पून शहद और एक स्पून नींबू के रस के मिक्सचर को अफेक्टेड एरिया पर अच्छी तरह से लगा लीजिए। लगभग 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं।

ध्यान रहे कि किसी भी नेचुरल चीज को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें। आप इनमें से किसी भी एक तरीके को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं। कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल