क्या आप भी अपने बालों के रूखेपन से छुटकारा पाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं? हालांकि, अब स्ट्रॉन्ग, शाइनी और सिल्की बालों के लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप घर पर ही कुछ हेयर मास्क की मदद से अपने बालों की सेहत को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ हेयर मास्क्स की रेसिपी के बारे में जानते हैं, जो बालों से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकती हैं।
Related Stories
शहद और नींबू से बनाएं हेयर मास्क
शहद में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण और नींबू में पाई जाने वाली विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा, आपके बालों की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। एक स्पून शहद और नींबू के रस को मिक्स करके एक पेस्ट बना लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस हेयर मास्क को 20 मिनट तक अप्लाई करके रखें और फिर हेयर वॉश के बाद खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।
हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं नारियल पानी
नारियल के पानी में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी सेहत के साथ-साथ आपके बालों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप चाहें तो नारियल पानी को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। नारियल का पानी आपके बालों को हाइड्रेटेड रखने में कारगर साबित होगा। कोकोनट वॉटर को अपने बालों पर लगाकर हेयर वॉश करने से आप अपने बालों के रूखेपन से छुटकारा पा सकते हैं।
असरदार साबित होगा अंडे से बना हेयर मास्क
बायोटिन और प्रोटीन रिच अंडा हेयर रिलेटेड प्रॉब्लम्स को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। अंडे की मदद से आप अपने बालों को मजबूत और सिल्की बना सकते हैं। अंडे को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के लिए सबसे पहले अंडे को अच्छी तरह से फेंट लीजिए। अब फेंटे हुए अंडे को लगभग आधे घंटे के लिए अपने बालों पर लगाकर रखें। सिर धोने के बाद आपके रूखे बाल मखमली बन जाएंगे।
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इन नेचुरल हेयर मास्क को हफ्ते में एक बार से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना है। इनमें से किसी भी हेयर मास्क को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।