1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. त्वचा पर चाहिए चमचमाता निखार? तरबूज से घर पर बनाएं नेचुरल फेस पैक

त्वचा पर चाहिए चमचमाता निखार? तरबूज से घर पर बनाएं नेचुरल फेस पैक

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 11, 2024 12:39 pm IST,  Updated : Jun 11, 2024 12:44 pm IST

गर्मियों में अक्सर लोगों की त्वचा का निखार खो जाता है। अगर आप अपनी स्किन के ग्लो को वापस लाना चाहते हैं तो आपको तरबूज को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं कैसे...

Watermelon Face Pack- India TV Hindi
Watermelon Face Pack Image Source : PEXELS

क्या आप जानते हैं कि तरबूज न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? तरबूज में पाए जाने वाले तत्व आपके स्किन ग्लो को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता हैं। आइए तरबूज से घर पर फेस पैक बनाने की आसान सी रेसिपी के बारे में जानते हैं। 

कैसे बनाएं फेस पैक?

अपनी स्किन की हेल्थ को इम्प्रूव करने के लिए आपको तरबूज और शहद का इस्तेमाल करना चाहिए। वॉटरमेलन फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कंटेनर में लगभग 2 स्पून तरबूज का पल्प डालें और फिर इसमें हाफ स्पून शहद को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपका नेचुरल फेस पैक बनकर तैयार हो चुका है।

इस्तेमाल करने का तरीका

घर पर बनाए गए इस नेचुरल वॉटरमेलन फेस पैक को अपने फेस और नेक एरिया पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15-20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखना है। फेस वॉश करने के लिए आपको ठंडे पानी का इस्तेमाल करना है। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। महीने भर में आपको अपनी स्किन पर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

इस फेस पैक की मदद से आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहेगी जिसकी वजह से पिंपल्स की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर तरबूज और शहद न केवल आपकी त्वचा के निखार को बढ़ाते हैं बल्कि उम्र बढ़ने की वजह से दिखाई देने वाले लक्षणों को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं। आपको भी इस तरह के नेचुरल फेस पैक्स को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए क्योंकि ये फेस पैक्स पार्लर में यूज किए जाने वाले केमिकल युक्त फेस पैक्स से काफी ज्यादा बेहतर साबित हो सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल