1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इस तेल को लगाने से दूर हो जाते हैं चेहरे के दाग-धब्बे, ऑयली स्किन में भी आता है निखार

इस तेल को लगाने से दूर हो जाते हैं चेहरे के दाग-धब्बे, ऑयली स्किन में भी आता है निखार

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 16, 2023 07:56 am IST,  Updated : Mar 16, 2023 07:56 am IST

चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ऐसे में ये तेल स्किन पोर्स को साफ करने के साथ, डेड सेल्स का सफाया करने में मददगार है।

almond_oil- India TV Hindi
almond_oil Image Source : FREEPIK

स्किन की समस्याएं इन दिनों बड़ी तेजी से बढ़ रही है। वातावरण की गंदगी और स्ट्रेस के कारण, चेहरे पर एक्ने और दाने बढ़ रहे हैं। साथ ही हार्मोनल गड़बड़ियां इन चीजों को और बढ़ा रही हैं। ऐसी स्थिति में जरूरी ये है कि आप अपने चेहरे के लिए कुछ खास प्रकार के तेल का इस्तेमाल करें। जैसे कि आज हम बात बादाम के तेल की करेंगे। जी हां, बादाम का तेल चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने के साथ डेड सेल्स का सफाया करने में मददगार है। साथ ही ये एक्ने कम करने और स्किन व्हाइटनिंग में भी मददगार है।

चेहरे के दाग धब्बों को कैसे हटाएं, लगाएं बादाम का तेल-Almond oil for skin in hindi

1. एक्ने कम करने में मददगार-Almond oil for acne

बादाम के तेल की बनावट हल्की होती है और ये तेल चेहरे में गहराई से अवशोषित हो जाता है। खास बात ये है कि ये एंटीबैक्टीरियल है जो कि एक्ने को कम करने में मददगार है। साथ ही बादाम के तेल का विटामिन ए मुंहासे के गठन को रोकता है और दाग- धब्बों को कम करने (dark pimple marks removal) में मदद करता है। 

थायरॉइड के मरीजों के लिए ज़हर हैं ये फूड्स, भूलकर भी न करें सेवन

2. ऑयली स्किन के लिए भी फायदेमंद-Almond oil for oily skin

बादाम का तेल हाइपोएलर्जेनिक है जो कि ऑयली स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही ये विटामिन ई से भरपूर है और इसमें कुछ एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी हैं । जब ऑयली स्किन वाले लोग इसे नियमित रूप से लगाते हैं तो ये आपकी त्वचा में तनाव और यूवी रेज के कारण होने वाली क्षति को कम करने में मदद करता है। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे चेहरे का निखार बढ़ता है।

मुल्तानी मिट्टी के लेप से डल स्किन भी शीशे की तरह चमकने लगती है, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

चेहरे के लिए कैसे इस्तेमाल करें बादाम का तेल-How to use almond oil for skin whitening in hindi

चेहरे के लिए बादाम का तेल इस्तेमाल करना है तो दो तरीके हैं। पहले तो आप इसे क्लींजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरा आप इसे मॉइस्चराइजर की तरह भी उपयोग कर सकते हैं। क्लीजिंग के लिए आप नींबू के तेल में बादाम का तेल मिला कर लगा सकते हैं। तो, मॉइस्चराइजिंग के लिए आप सीधे इसे चेहरे पर लगा कर मसाज करें। दोनों ही तरीका आपके चेहरे के लिए फायदेमंद है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल