1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों की कई समस्याओं का इलाज हो सकता है मछली का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका और फायदे

बालों की कई समस्याओं का इलाज हो सकता है मछली का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका और फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Aug 13, 2023 08:25 am IST,  Updated : Aug 13, 2023 08:25 am IST

बालों के लिए मछली का तेल के फायदे: बालों के लिए मछली का तेल (Fish oil for hair growth in hindi) कई प्रकार से काम कर सकता है। ये स्कैल्प को हाइड्रेट करता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है।

fish oil for hair growth- India TV Hindi
fish oil for hair growth Image Source : SOCIAL

बालों के लिए मछली का तेल के फायदे:  मछली का तेल (Fish oil) जो कि हाई प्रोटीन और ओमेगा-3 से भरपूर होता है, ये आपके बालों को नरिश करने में मदद कर सकता है। ये आपके स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और फिर नए बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा मछली का तेल, आपके बालों के टैक्चर को सही करता है और इनकी बनावट को बेहतर बनाता है। साथ ही ये आपके बालों को दोमुंहे होने से बचाता है और इसकी वनावट को सही करता है। इसके अलावा भी बालों के लिए मछली के तेल के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

बालों के लिए मछली का तेल के फायदे-Fish oil for hair growth in hindi

1. ओमेगा-3 से भरपूर

बालों के लिए मछली का तेल कई प्रकार से फायदेमंद है जिसमें से एक है ओमेगा-3 भरपूर होना। दरअसल, आमेगा-3 आपके बालों के लिए न्यूट्रिएंट्स की तरह काम करता है और फिर इसकी बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है। इससे आपके बाल झड़ते नहीं हैं और इनकी ग्रोथ बेहतर होती है। 

रायसीना हिल्स से लेकर इंडिया गेट तक, 15 अगस्त पर दिल्ली में इन जगहों की शाम होती है केसरिया

2. स्कैल्प के लिए हेल्दी

मछली का तेल, स्कैल्प के लिए हेल्दी है। ये आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और फिर बालों को झड़ने से रोकता है। इसके इस्तेमाल से स्कैल्प में इंफेक्शन नहीं होता है और फिर ये एक्जिमा का कारण नहीं बनता। एक्जिमा, बालों की जड़ों को कमजोर करता है और इनके झड़ने का कारण बनता है। 

hair_message
Image Source : SOCIALhair_message

3. बालों की जड़ों में सूजन को कम करता है

बालों की जड़ों में सूजन को कम करने में मछली के तेल का इस्तेमाल कई प्रकार से फायदेमंद है। ये एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है और बालों की जड़ों में सूजन को कम करता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। इस लिहाज से ये बालों के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है।

इन पत्तों से बनी चटनी एसिडिटी में भी खाई जाती है, जानें इसकी खास रेसिपी और फायदे

बालों के लिए मछली के तेल का उपयोग कैसे करें- How to use fish oil for hair growth 

बालों के लिए मछली का तेल कई प्रकार से फायदेमंद है। ये ओमेगा-3 से भरपूर है जिसे आप नारियल तेल में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। तो, आपको करना ये है कि फिश ऑयल कैप्सूल खरीदें और फिर इसे नारियल तेल में मिलाकर अपने बालों की जड़ों पर लगाएं। ये काम शैंपू से 1 घंटे पहले करें। फिर बालों को वॉश करें। आपको ये काम दिन में 2 बार करना है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल