1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इन पत्तों से बनी चटनी एसिडिटी में भी खाई जाती है, जानें इसकी खास रेसिपी और फायदे

इन पत्तों से बनी चटनी एसिडिटी में भी खाई जाती है, जानें इसकी खास रेसिपी और फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Aug 12, 2023 10:04 am IST,  Updated : Aug 12, 2023 10:04 am IST

Pudina imli ki chutney: इस चटनी का सेवन आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। आइए, जानते हैं इसकी रेसिपी और खाने के फायदे।

Pudina imli ki chutney- India TV Hindi
Pudina imli ki chutney Image Source : SOCIAL

Pudina imli ki chutney:  पुदीना इमली की चटनी, नाम सुनकर ही आपके मुंह में पानी आ गया होगा। ये असल में बहुत पुरानी चटनी है जिसे लोग आमतौर पर घरों में बनाकर रखते थे। बारिश के दिनों में सब्जियां कम होती हैं तो, इस चटनी के साथ लोग खूब पराठा और रोटी खाया करते थे। खास बात ये है कि इमली और पुदीना दोनों ही एंटा एसिडिक गुणों से भरपूर है और आपके पेट में बाइल जूस के प्रोडक्शन को बैलेंस करने में मदद करता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी में महिलाएं जो कि मूड स्विंग्स और मतली से गुजर रही होती हैं उनके लिए भी इस चटनी का सेवन फायदेमंद है। आइए, जानते हैं इसकी रेसिपी और फायदे।

पुदीना इमली की चटनी की रेसिपी-Pudina imli ki chutney in hindi in hindi

पुदीना इमली की चटनी बनाने के लिए पुदीना की पत्तियों को इमली के साथ भिगोकर रख लें। फिर इस पानी को फेंक दें और इमली के साथ पुदीना की पत्तियां को लेकर ऐसे मल लें कि इसके बीज निकल कर बाहर आ जाएं। अब सिल बट्टे पर इसकी चटनी पीस लें और इसे कोने में रख लें। इसके बाद एक कड़ाही लें इसमें छोड़ा सा सरसों तेल रखकर सरसों के बीज और हींग डाल लें। फिर इस चटनी को इसमें पलट लें और थोड़ा नमक व पानी मिलाकर पकाएं। इसी दौरान इसमें गुड़ का एक टुकड़ा डालें और इसे अच्छे से पका लें। अब इस चटनी का आराम से बैठकर खाएं।

Pudina_chutney_benefits
Image Source : SOCIALPudina_chutney_benefits

आयरन से भरपूर है चुकंदर की स्मूदी, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

पुदीना इमली की चटनी के फायदे- Pudina imli ki chutney benefits

पुदीना इमली की चटनी खाने के कई फायदे हैं। ये चटनी असल में एंटा एसिड की तरह काम करती है और फिर पेट में एसिड रिफल्स को कम कर देती है। पुदीना पेट को जहां ठंडा करता है, गुड़ ब्लोटिंग को रोकता है। तीसरा, इमली विटामिन सी और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि पूरे पाचन तंत्र पर कारगर तरीके से काम करता है। 

देरी से लंच करने के साइड इफेक्ट जानकर कर लेंगे तौबा, जानें रिजुता दिवेकर ने क्या कहा

तो, इस प्रकार से ये चटनी आपकी सेहत के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है। तो, अगर आपने कभी पुदीना इमली की चटनी ट्राई नहीं की है तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें। ये आपकी सेहत के लिए हर प्रकार से फायदेमंद होगा। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल