1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फेंक देते हैं संतरे के छिलके? बना सकते हैं फेस मास्क, डबल हो जाएगा त्वचा का निखार

फेंक देते हैं संतरे के छिलके? बना सकते हैं फेस मास्क, डबल हो जाएगा त्वचा का निखार

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 25, 2024 01:36 pm IST,  Updated : Dec 25, 2024 01:36 pm IST

क्या आप भी संतरे के छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि आप संतरे के छिलके से बने फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

संतरे के छिलके से बनाएं फेस पैक- India TV Hindi
संतरे के छिलके से बनाएं फेस पैक Image Source : FREEPIK

ज्यादातर लोगों को संतरे का छिलका वेस्ट लगता है। लेकिन आपको बता दें कि आप जिसे वेस्ट समझ रहे हैं, वो आपकी त्वचा के निखार को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है। आप संतरे के छिलके को अपनी त्वचा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। संतरे के छिलके आपकी त्वचा की सेहत को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए संतरे के छिलके से केमिकल फ्री फेस पैक बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं फेस मास्क?

नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आपको संतरे के छिलकों को अच्छी तरह से सुखा लेना है। अब सूखे हुए संतरे के छिलकों का पाउडर बना लीजिए। एक कटोरी में संतरे के छिलकों का पाउडर, शहद और दही निकाल लीजिए। इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं।

अप्लाई करने का तरीका

आप इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर रखना है। इसके बाद फेस वॉश करने के लिए आपको गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। 

मिलेंगे फायदे ही फायदे

अगर आपकी त्वचा का निखार खो गया है, तो आप इस फेस पैक को अप्लाई कर ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। संतरे के छिलके, शहद और दही में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी त्वचा में मौजूद पोषण की कमी को दूर करने के साथ-साथ स्किन की डीप क्लीनिंग में भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस फेस मास्क को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल