1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. टैनिंग से झुलस गई है स्किन तो आज़माएं ये घरेलू De Tan Face pack, चमक जाएगा चेहरा

टैनिंग से झुलस गई है स्किन तो आज़माएं ये घरेलू De Tan Face pack, चमक जाएगा चेहरा

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 06, 2025 06:30 am IST,  Updated : Apr 06, 2025 06:35 am IST

टैनिंग स्किन की रंगत को छीन लेती है। इसकी वजह से स्किन खराब होने लगती है और स्किन पोर्स पर दाग नजर आते हैं। कई बार तो इसकी वजह से स्किन डल हो जाती है। ऐसे में आप स्किन को साफ करने के लिए और टैनिंग को दूर करने के लिए इस सब्जी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

घर पर बना फेस पैक- India TV Hindi
घर पर बना फेस पैक Image Source : SOCIAL

टैनिंग आपके स्किन की रंगत को छीन लेती है। इसकी वजह से स्किन खराब होने लगती है और स्किन पोर्स पर दाग नजर आते हैं। कई बार तो इसकी वजह से स्किन डल हो जाती है। ऐसे में आप स्किन को साफ करने के लिए और टैनिंग को दूर करने के लिए इस सब्जी का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसके साथ आप रसोई में रखी इन 2 चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन को अंदर से साफ करने में मददगार हैं। साथ ही ये चेहरे में हाइड्रेशन को लॉक करते हैं और एक चमकती स्किन पाने में मदद करते हैं। 

टैनिंग का घरेलू उपाय

  • टमाटर डिटैन: टैनिंग कम करने के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि टमाटर काट लें और फिर इस पर कॉफी पाउडर छिड़ककर अपनी स्किन की सफाई करें। इससे आप अपनी स्किन को स्क्रब कर सकते हैं और स्किन पोर्स को साफ कर सकते हैं। ये स्किन में पिग्मेंटेशन को कम करता है और टैनिंग को कम करने में मददगार है। साथ ही ये कोलेजन बूस्ट करता है और एजिंग के लक्षणों को कम करने में मददगार है। 

  • आलू डिटैन: आलू से आप अपनी स्किन टैनिंग को कम कर सकते हैं। आलू स्किन पोर्स को साफ करता है और इसका ऑलिक एसिड टैनिंग को कम करने में मददगार है। ये पिग्मेंटेशन को कम करता है और त्वचा को साफ करता है। तो, आपको करना ये है कि आलू को काट लें और इसपर हल्की सी हल्दी और शहद डाल लें। फिर इससे स्किन को स्क्रब करें। 5 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें। 

इन दोनों को लगाने के बाद अपनी स्किन पर मॉइस्चराइजर लगा लें। ये स्किन में नमी को लॉक करने के साथ इसके टैक्सचर को सही करने में मदद करता है। तो, आप अगर स्किन से टैनिंग को कम करना चाहते हैं तो इन घरेलू उपचारों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप संतरा और एलोवेरा जैसी चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि टैनिंग को कम करने में मददगार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल