1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दोस्त की शादी में दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो जाह्नवी कपूर के लुक्स से ले सकती हैं आइडिया

दोस्त की शादी में दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो जाह्नवी कपूर के लुक्स से ले सकती हैं आइडिया

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 14, 2024 04:48 pm IST,  Updated : Nov 14, 2024 05:51 pm IST

शादी का सीजन शुरू हो चुका है। अगर आप भी अपने किसी दोस्त या फिर अपनी किसी सहेली की शादी को अटेंड करने वाली हैं, तो आप जाह्नवी कपूर के लुक्स को कॉपी कर सकती हैं।

Janhvi Kapoor- India TV Hindi
Janhvi Kapoor Image Source : INSTAGRAM

क्या आपके घर में भी इस महीने किसी दोस्त या फिर रिश्तेदार के वेडिंग कार्ड्स आए हैं और आप शादी के फंक्शन को अटेंड करने के बारे में सोच रही हैं? शादी के फंक्शन में जाने से पहले अक्सर लड़कियों को आउटफिट्स डिसाइड करने में काफी ज्यादा कंफ्यूजन का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी अपने लिए आउटफिट नहीं चुन पा रही हैं, तो आप जाह्नवी कपूर के कुछ ग्लैमरस लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। यकीन मानिए इस तरह के लिक्स को कॉपी कर शादी में सबकी निगाहें आपके ऊपर ही टिकी रह जाएंगी।

मरमेड लुक

दोस्त या फिर रिश्तेदार की शादी में ग्लैमरस दिखने के लिए आप जाह्नवी कपूर के इस मरमेड लुक से आइडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर के डीप नेक ब्लाउज के साथ मरमेड कट वाली लॉन्ग स्कर्ट को बखूबी कैरी किया है। जाह्नवी कपूर ने गोल्डन कलर के क्लच और हैवी ईयररिंग्ज के साथ अपने इस लुक को कम्प्लीट किया है। कुल मिलाकर जाह्नवी के आउटफिट का शाइनी डिजाइन इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ाने का काम कर रहा है।

साड़ी लुक

अगर आप चाहें तो जाह्नवी कपूर की तरह शिमरी साड़ी लुक को ट्राई करके देख सकती हैं। एक्ट्रेस ने पर्पल कलर की साड़ी को डिजाइनर ब्लाउज के साथ बखूबी कैरी किया है। जाह्नवी ने ईयररिंग्ज, रिंग और डीसेंट नेकलेस के साथ अपने इस लुक को कम्प्लीट किया है। एक्ट्रेस का सटल मेकअप और खुले बाल उनके लुक की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। दोस्त/सहेली की शादी को अटेंड करने के लिए इस लुक को कॉपी किया जा सकता है।

लहंगा-चोली लुक

अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहती तो आप लहंगा-चोली लुक को भी कैरी कर सकती हैं। जाह्नवी कपूर बारीक काम वाली डीप नेक चोली और लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने हैवी ज्वैलरी लुक कैरी किया है। जाह्नवी ने अपने इस लुक को मैचिंग दुपट्टे, मांगटीका, ईयररिंग्ज, चोकर नेकलेस, कड़े और रिंग्ज के साथ कम्प्लीट किया है। अगर आप चाहें तो इस तरह के लुक के साथ आप भी बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल