Friday, January 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गुलाब जल के साथ मिक्स कर लें ये एक चीज, कुछ ही हफ्तों में डबल हो जाएगा त्वचा का निखार

गुलाब जल के साथ मिक्स कर लें ये एक चीज, कुछ ही हफ्तों में डबल हो जाएगा त्वचा का निखार

अगर आप भी अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको गुलाब जल के साथ इस विटामिन के कैप्सूल को मिक्स करके अपने चेहरे पर जरूर अप्लाई करके देखना चाहिए।

Written By: Vanshika Saxena
Published : Nov 13, 2024 11:00 pm IST, Updated : Nov 13, 2024 11:00 pm IST
कैसे पाएं दमकती हुई त्वचा?- India TV Hindi
Image Source : PEXELS कैसे पाएं दमकती हुई त्वचा?

लोग अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए अक्सर पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर बैठे अपनी त्वचा की रंगत को काफी हद तक सुधार सकते हैं? इसके लिए आपको गुलाब जल और विटामिन ई के कैप्सूल की जरूरत पड़ेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुलाब जल में पाए जाने वाले तमाम तत्व और विटामिन ई के कैप्सूल आपकी त्वचा की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

इस्तेमाल करने का तरीका

सबसे पहले आपको एक कटोरी में 2 से 4 स्पून गुलाब जल निकालना है। अब आपको इसी कटोरी में विटामिन ई के एक कैप्सूल के तेल को निचोड़ लेना है। इसके बाद आपको गुलाब जल और विटामिन ई कैप्सूल के तेल को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। अब आप इस मिक्सचर को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई?

आपको इस मिक्सचर को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इसे 15 से 20 मिनट तक अपने फेस पर लगाकर रखना है। जब आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लेंगे, तब आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। हालांकि, आपको इस मिक्सचर को अपने पूरे फेस पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए। 

मिलेंगे फायदे ही फायदे

गुलाब जल और विटामिन ई के मिक्सचर को अपने चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा को पोषण मिलेगा। इसके अलावा इस मिक्सचर को रेगुलरली अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से आपकी त्वचा की रंगत सुधर सकती है। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो गुलाब जल और विटामिन ई कैप्सूल को मिलाकर लगाने से आपकी स्किन कोमल और मुलायम बन सकती है। इतना ही नहीं ये मिक्सचर मुहांसों को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर इन दोनों चीजों का मिक्सचर स्किन हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement