1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मलाइका अरोड़ा का ब्लू शिमरी ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजर

मलाइका अरोड़ा का ब्लू शिमरी ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 03, 2021 07:59 pm IST,  Updated : Dec 03, 2021 07:59 pm IST

डांसिंग डीवा मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ब्लू गाउन में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। आपने देखी क्या?

malaika arora - India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा  Image Source : INSTAGRAM/MALAIKAARORAOFFICIAL

Highlights

  • मलाइका अरोड़ा का ब्लू गाउड में दिखा ग्लैमरस लुका।
  • ब्लू गाउन में मलाइका का ग्लैमरस लुका वायरल।

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन मलाइका अरोड़ा ने फिल्मों से भले ही दूरी बना ली हो। लेकिन फिटनेस और फैशन के मामले में वो किसी से पीछे नहीं हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न हर लुक से एक्ट्रेस अपने बेहतरीन फैशन सेंस को साबित कर ही देती हैं। मलाइका के इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। साथ ही अभिनेत्री से फोटो और वीडियो भी आए दिन वायरल होते रहते हैं। हाल ही मलाइका की ओर से इंस्टा पर पोस्ट किए ब्लू गाउन वाली तस्वीरों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस लुक देख फैंस हुए कायल, ब्लैक साड़ी में दिखीं खूबसूरत

लुक्स की बात करें तो मलाइका ब्लू शिमरी गाउन में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। डायमंड के इयररिंग्स, खुले बाल और लाल रंग की मैट लिपस्टिक उनपर खूब जंच रही है। तस्वीरों को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस की ड्रेसिंग सेंस का कोई तोड़ नहीं है। 

मलाइका अपने निजी जीवन को लेकर आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका और एक्टर अर्जुन कपूर को पिछले काफी समय से साथ में देखा जाता रहा है। अर्जुन और मलाइका की कई फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका इन दिनों रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2' में बतौर नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो समय-समय पर कई ब्यूटी पेजेंट और फैशन शोज को जज करती देखी जाती हैं।    

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल तो गुड़ के साथ मिलाकर खाएं ये चीज, बालों की ग्रोथ भी बढ़ेगी

Skin Care Tips : स्किन एलर्जी की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू तरीके, जल्द मिलेगा छुटकारा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल