1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. डल स्किन से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो बेसन-शहद के साथ मिलाएं औषधीय गुणों से भरपूर ये एक चीज, खिलखिला उठेगी त्वचा

डल स्किन से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो बेसन-शहद के साथ मिलाएं औषधीय गुणों से भरपूर ये एक चीज, खिलखिला उठेगी त्वचा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 18, 2024 12:24 pm IST,  Updated : Aug 18, 2024 12:24 pm IST

क्या आप भी डल स्किन से छुटकारा पाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं? अगर हां, तो आपको दादी-नानी के इस घरेलू नुस्खे को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

डल स्किन से कैसे पाएं छुटकारा?- India TV Hindi
डल स्किन से कैसे पाएं छुटकारा? Image Source : FREEPIK

ग्लोइंग स्किन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। हालांकि कुछ लोगों की स्किन का निखार गर्मियों में और मॉनसून में कम हो जाता है। अक्सर लोग स्किन की डलनेस से छुटकारा पाने के लिए केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मदद लेते हैं। लेकिन आप ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घर पर रखी कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके भी देख सकते हैं। आपको भी कम से कम एक बार इस केमिकल फ्री नेचुरल तरीके को जरूर अपनाकर देखना चाहिए। 

कैसे बनाएं फेस पैक?

घर पर नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए आपको दो स्पून बेसन, हाफ स्पून हल्दी, हाफ स्पून शहद और थोड़े से पानी की जरूरत पड़ेगी। एक कटोरी में इन सभी चीजों को निकालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। आपको औषधीय गुणों से भरपूर इन चीजों को तब तक मिक्स करना है जब तक एक स्मूद पेस्ट न बन जाए। 

अप्लाई करने का सही तरीका

आप इस केमिकल फ्री पैक को अपने चेहरे के साथ-साथ अपनी गर्दन, हाथ और पैर पर भी लगा सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस पैक को 15-20 मिनट तक लगाए रखना है। लगभग 15 से 20 मिनट के बाद आपको इस पैक को ठंडे पानी से धो लेना है। इसके बाद अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करना न भूलें। 

असरदार साबित होगा घरेलू नुस्खा

अपनी स्किन के निखार को बढ़ाने के लिए आप दादी-नानी के इस घरेलू नुस्खे को एक हफ्ते में तीन बार ट्राई कर सकते हैं। बेसन, शहद और हल्दी में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी स्किन के ग्लो को बढ़ाने के साथ-साथ आपकी स्किन की हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। इस पैक को पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें। 

ये भी पढ़ें: 

फॉलो करें ये 4 टिप्स, बुढ़ापे तक जवान दिखाई देगी आपकी त्वचा, स्किन टाइटनिंग के लिए असरदार उपाय

भीगे हुए बादाम ही नहीं, इनके छिलके भी हैं बड़े काम के, इन तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल

हेयर स्पा के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, घर पर ही मिल सकते हैं सिल्की-स्मूद बाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल