1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. भीगे हुए बादाम ही नहीं, इनके छिलके भी हैं बड़े काम के, इन तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल

भीगे हुए बादाम ही नहीं, इनके छिलके भी हैं बड़े काम के, इन तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 09, 2024 01:55 pm IST,  Updated : Aug 09, 2024 01:55 pm IST

क्या आप जानते हैं कि बादाम की तरह ही इनके छिलके भी आपके काम आ सकते हैं? आइए बादाम के छिलकों को रोजमर्रा की जिंदगी में यूज करने के कुछ तरीकों के बारे में जानते हैं।

How to use almond peels?- India TV Hindi
How to use almond peels? Image Source : PEXELS

बादाम में पाए जाने वाले तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ को इम्प्रूव करने में काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादाम के छिलकों में भी पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है? अगर नहीं तो आपको बता दें कि आप बादाम के छिलकों को अपने स्किन केयर और हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा गार्डनिंग में ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर भी बादाम के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

स्किन के लिए वरदान

बादाम के छिलकों को स्किन के लिए यूज कर आप अपनी स्किन हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। बादाम के छिलकों से बना स्क्रब स्किन के डेड सेल्स को रिमूव कर आपकी त्वचा के निखार को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप चाहें तो बादाम के छिलकों की मदद से फेस पैक भी बना सकते हैं। स्किन ग्लो के लिए आप अपने बॉडी वॉश में बादाम के छिलकों के पेस्ट को मिक्स कर सकते हैं। 

बालों के लिए फायदेमंद

सबसे पहले बादाम के छिलकों का एक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में दही और एलोवेरा जेल को अच्छी तरह से मिक्स कर बालों पर लगाएं। बादाम के छिलकों से बने इस पेस्ट की मदद से आपकी हेयर ग्रोथ पर काफी ज्यादा पॉजिटिव असर पड़ सकता है। इसके अलावा हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप बादाम के छिलकों को इस तरीके से यूज कर सकते हैं। 

बादाम के छिलकों में पाए जाने वाले तत्व

बादाम के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और विटामिन ई की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि बादाम के छिलके स्किन और बालों के लिए इतने ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसलिए अगली बार आप भी बादाम के छिलकों को बेकार समझकर फेंकने की गलती मत कीजिएगा। 

ये भी पढ़ें: 

घर पर रखे दूध से बनाएं ऐसे मैजिकल फेस पैक्स, कई गुना बढ़ जाएगी आपकी स्किन की खूबसूरती

हेयर स्पा के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, घर पर ही मिल सकते हैं सिल्की-स्मूद बाल

शहद से बने ये 3 फेस पैक्स आपके रूखे चेहरे में फूंक देंगे जान, कुछ ही हफ्तों में लौट आएगा खोया हुआ निखार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल