1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. घर पर रखे दूध से बनाएं ऐसे मैजिकल फेस पैक्स, कई गुना बढ़ जाएगी आपकी स्किन की खूबसूरती

घर पर रखे दूध से बनाएं ऐसे मैजिकल फेस पैक्स, कई गुना बढ़ जाएगी आपकी स्किन की खूबसूरती

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 08, 2024 12:31 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 12:35 pm IST

दूध आपकी त्वचा के खोए हुए निखार को वापस लाने में मददगार साबित हो सकता है। दूध में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी स्किन हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं।

दूध से कैसे बनाएं फेस पैक्स?- India TV Hindi
दूध से कैसे बनाएं फेस पैक्स? Image Source : FREEPIK

स्किन के ग्लो को बढ़ाने के लिए न जाने लोग क्या-क्या करते हैं। अगर आप भी अपनी त्वचा की खोई दमक को वापस लाना चाहते हैं तो आपको दूध को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दादी-नानी के जमाने से औषधीय गुणों से भरपूर दूध को स्किन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दूध से बने कुछ फेस पैक्स आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। 

दूध-हल्दी

दूध और हल्दी, दोनों में पाए जाने वाले तत्व आपकी स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। आप एक कटोरी में 2 स्पून दूध और चुटकी भर हल्दी मिक्स करके घर पर आसानी से नेचुरल फेस पैक बना सकते हैं। इस फेस पैक को अपने फेस और नेक एरिया पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लगभग 15 मिनट के बाद मुंह धो लीजिए। ठंडे पानी से फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। 

दूध-बेसन

स्किन ग्लो के लिए आप दो स्पून दूध में एक स्पून बेसन मिक्स कर अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। दूध और बेसन का मिक्सचर आपकी स्किन के खोए हुए निखार को वापस लाने में असरदार साबित हो सकता है। महज 20 मिनट के अंदर मुंह धोने के बाद आपको अपनी स्किन पर रिजल्ट दिखाई देने लग जाएगा। 

दूध-शहद

एक कंटेनर में 2 स्पून दूध और एक स्पून शहद को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस मिक्सचर को लगभग 15-20 मिनट के लिए अप्लाई करके रखें और फिर गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें। दूध और शहद से बने इस केमिकल फ्री फेस पैक की मदद से आप अपनी स्किन के निखार को कई गुना बढ़ा सकते हैं। 

इस तरह के नेचुरल फेस पैक्स को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, आपको घर पर बनाए गए इन फेस पैक्स को पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल