1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हेयर स्पा के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, घर पर ही मिल सकते हैं सिल्की-स्मूद बाल

हेयर स्पा के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, घर पर ही मिल सकते हैं सिल्की-स्मूद बाल

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 08, 2024 02:11 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 02:11 pm IST

क्या आप भी अपने बालों के रूखेपन से छुटकारा पाने के लिए हेयर स्पा जाने के बारे में सोच रही हैं? अगर हां, तो आप कुछ टिप्स को फॉलो कर आसानी से सिल्की बाल पा सकती हैं।

Budget-friendly Hair Spa at Home- India TV Hindi
Budget-friendly Hair Spa at Home Image Source : FREEPIK

रूखे और बेजान बालों की वजह से अक्सर महिलाओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। अपने बालों को सिल्की बनाने के लिए महिलाएं महंगे-महंगे हेयर स्पा ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर नेचुरल तरीके से हेयर स्पा का लुत्फ उठा सकते हैं। 

हेयर पैक लगाने से पहले क्या करें? 

घर पर हेयर स्पा करने के लिए अच्छी तरह से हेयर वॉश करने के बाद गुनगुने तेल से बालों और स्कैल्प की मसाज कर लीजिए। हेयर मसाज करने के बाद आपको हेयर पैक बनाना है। 

कैसे बनाएं हेयर पैक? 

हेयर पैक बनाने के लिए एक कंटेनर में एक अंडा, दो स्पून दही, एक स्पून शहद और एक स्पून नींबू के रस को मिक्स कर लीजिए। इस हेयर पैक को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 30 मिनट के बाद शैंपू से हेयर वॉश कर कंडीशनर यूज करना है। 

गौर करने वाली बात 

आपको एक हफ्ते में एक बार से ज्यादा हेयर स्पा नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा हेयर वॉश करते समय आपको गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। दरअसल, गर्म पानी आपकी हेयर हेल्थ को डैमेज कर सकता है। अगर आप चाहें तो अपने बालों को सिल्की और स्मूद बनाने के लिए एलोवेरा जेल या फिर आंवला रस को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। 

इस तरह से आप घर पर केमिकल फ्री तरीके से हेयर स्पा को एंजॉय कर सकती हैं। यकीन मानिए महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

ये भी पढ़ें: 

हेयर फॉल ने कर दिया है नाक में दम? बालों को मजबूत बनाने के लिए रूटीन में ऐसे शामिल करें मेथी दाना

घर पर रखे दूध से बनाएं ऐसे मैजिकल फेस पैक्स, कई गुना बढ़ जाएगी आपकी स्किन की खूबसूरती

उम्र से पहले ही सफेद होने लगे हैं बाल, किचन में रखी ये चीजें एक-एक बाल को कर देंगी काला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल