1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. उम्र से पहले ही सफेद होने लगे हैं बाल, किचन में रखी ये चीजें एक-एक बाल को कर देंगी काला

उम्र से पहले ही सफेद होने लगे हैं बाल, किचन में रखी ये चीजें एक-एक बाल को कर देंगी काला

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 19, 2024 10:06 pm IST,  Updated : Jul 19, 2024 10:06 pm IST

अगर आपके बाल भी समय से पहले सफेद हो रहे हैं तो आपको दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। कुछ नेचुरल चीजों की मदद से आपको आसानी से सफेद बालों से छुटकारा मिल सकता है।

सफेद बालों को कैसे काला करें?- India TV Hindi
सफेद बालों को कैसे काला करें? Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से अक्सर लोगों के बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। केमिकल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स भी प्रीमेच्योर ग्रेइंग का मुख्य कारण बन सकते हैं। अगर आप भी सफेद बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके देखना चाहिए। आइए ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं। 

असरदार साबित होगा मेथी दाना

पोटैशिमय रिच मेथी दाना आपके सफेद बालों को काला करने में असरदार साबित हो सकता है। सबसे पहले आपको मेथी दाने को एक गिलास पानी में रात भर के लिए भिगोना है। अब अगली सुबह आपको इस पानी में आंवले का रस मिक्स कर बालों की जड़ों पर अच्छी तरह से लगाना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस मिक्सचर को बालों पर एक घंटे तक लगाए रखें और फिर हेयर वॉश कर लें। 

इस्तेमाल कर सकते हैं भृंगराज

सफेद बालों को काला करने के लिए भृंगराज का इस्तेमाल किया जा सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर भृंगराज पाउडर या फिर भृंगराज तेल को रात में अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाएं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इसमें कोकोनट ऑइल भी मिक्स कर सकते हैं। अगली सुबह आप हेयर वॉश कर सकते हैं। आपको कुछ ही हफ्तों के अंदर पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। 

कारगर साबित होगा करी पत्ता

अगर आप सफेद बालों को काला करना चाहते हैं तो आप अपने हेयर केयर रूटीन में करी पत्ते को शामिल कर सकते हैं। सबसे पहले कोकोनट ऑइल में थोड़े से करी पत्ते डालें और फिर इसे अच्छी तरह से गर्म कर लें। अब इस मिक्सचर को गुनगुना होने दें और फिर हल्के हाथों से इससे अपनी स्कैल्प पर मसाज करें। इस तरह से करी पत्ते को यूज कर आपके बाल नेचुरली काले होने लगेंगे। 

ये भी पढ़ें:

बरसाती मौसम में स्किन के लिए फायदेमंद साबित होगी ये सब्जी, ऐसे बनाएं फेस पैक और पाएं दमकती हुई त्वचा

किचन में रखी ये चीजें लौटा सकती हैं स्किन का खोया हुआ निखार, महीने भर में ग्लो करने लगेगी त्वचा

स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा पपीते का छिलका, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल