1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बरसाती मौसम में स्किन के लिए फायदेमंद साबित होगी ये सब्जी, ऐसे बनाएं फेस पैक और पाएं दमकती हुई त्वचा

बरसाती मौसम में स्किन के लिए फायदेमंद साबित होगी ये सब्जी, ऐसे बनाएं फेस पैक और पाएं दमकती हुई त्वचा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 19, 2024 05:05 pm IST,  Updated : Jul 19, 2024 05:05 pm IST

अगर आप भी अपनी स्किन के ग्लो को बढ़ाना चाहते हैं तो घर पर इस सब्जी से बने केमिकल फ्री फेस पैक को जरूर इस्तेमाल करके देखें। इस सब्जी में पाए जाने वाले तत्व आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Get glowing skin at home- India TV Hindi
Get glowing skin at home Image Source : FREEPIK

क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियां आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं? अगर आप आलू को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं, तो आपकी स्किन का खोया हुआ निखार वापस लौट सकता है। आलू में पाए जाने वाले तमाम तत्व स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप आलू को स्किन के लिए कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। 

आलू का फेस पैक

अगर आप चाहें तो आलू से बने फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आलू का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आलू को बॉइल कर अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। अब इस मैश्ड आलू में एक स्पून शहद और एक स्पून दही को मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। आलू से बने इस फेस पैक को लगभग 15 मिनट तक अपने फेस पर लगाए रखें और फिर मुंह धोने के बाद खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। 

इस्तेमाल कर सकते हैं स्क्रब

आप आलू की मदद से फेस स्क्रब भी बना सकते हैं। घर पर फेस स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले बॉइल्ड आलू को मैश कर लीजिए। अब आपको मैश्ड आलू में दो स्पून बेसन, एक स्पून चावल का आटा, दो स्पून दूध और थोड़ा सा पानी मिक्स कर लेना है। महज 10 मिनट तक आलू से बने इस स्क्रब को अपने फेस पर हल्के हाथों से रब करें। फेस वॉश करने के बाद आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी। 

खिलखिला उठेगी स्किन

विटामिन्स और मिनरल्स युक्त आलू आपकी स्किन के ग्लो को कई गुना बढ़ा सकते हैं। इस तरह से आलू को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करके आप स्किन पर निकलने वाले जिद्दी पिंपल्स से भी छुटकारा पा सकते हैं। हालांकि आलू से बने फेस पैक या फिर फेस स्क्रब को अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।

ये भी पढ़ें: 

किचन में रखी ये चीजें लौटा सकती हैं स्किन का खोया हुआ निखार, महीने भर में ग्लो करने लगेगी त्वचा

स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा पपीते का छिलका, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

उमस भरे मौसम में ऑयली हो जाती है स्किन? घर पर आसानी से बनाएं नेचुरल मॉइश्चराइजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल