1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. किचन में रखी ये चीजें लौटा सकती हैं स्किन का खोया हुआ निखार, महीने भर में ग्लो करने लगेगी त्वचा

किचन में रखी ये चीजें लौटा सकती हैं स्किन का खोया हुआ निखार, महीने भर में ग्लो करने लगेगी त्वचा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 18, 2024 07:17 pm IST,  Updated : Jul 18, 2024 08:02 pm IST

क्या आप भी अपनी स्किन की डलनेस से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन में किचन में रखी कुछ चीजों को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

How to get glowing skin?- India TV Hindi
How to get glowing skin? Image Source : FREEPIK

अपनी स्किन के ग्लो को बढ़ाने के लिए अक्सर लोग पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर काफी पैसे खर्च करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दादी-नानी के जमाने से चले आ रहे घरेलू नुस्खे आपकी स्किन के लिए कितने ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर आप न केवल अपनी स्किन के ग्लो को बढ़ा सकते हैं बल्कि आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। आइए ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं।

स्किन के लिए वरदान दही

किचन में आसानी से मिल जाने वाला दही आपकी स्किन के लिए वरदान साबित होगा। दही में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी स्किन हेल्थ को इम्प्रूव करने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है तो आप स्किन पर दही अप्लाई कर रूखी त्वचा से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको 5 मिनट तक दही को अपने चेहरे पर लगाना है। फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। 

इस्तेमाल कर सकते हैं शहद

किचन में रखा शहद न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। शहद आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ-साथ आपकी स्किन पर पैदा होने वाले जिद्दी पिंपल्स को भी दूर भगाने में कारगर साबित हो सकता है। आपको शहद की पतली सी लेयर को लगभग 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर अप्लाई कर गर्म पानी से फेस वॉश कर लेना है। 

स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं नींबू 

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर नींबू आपकी स्किन के ग्लो को कई गुना बढ़ा सकता है। अगर आप चाहें तो नींबू के तेल को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। नींबू में पाए जाने वाले तत्व स्किन को साफ करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

किचन में रखी किसी भी चीज को पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल