1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा पपीते का छिलका, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा पपीते का छिलका, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 17, 2024 09:51 pm IST,  Updated : Jul 17, 2024 09:51 pm IST

अगर आप भी अपनी स्किन हेल्थ को इम्प्रूव करना चाहते हैं तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन में पपीते के छिलके को जरूर शामिल करना चाहिए। पपीते के छिलके की मदद से आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।

स्किन के लिए वरदान पपीते का छिलका- India TV Hindi
स्किन के लिए वरदान पपीते का छिलका Image Source : FREEPIK

अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। दादी-नानी के जमाने से चले आ रहे कुछ घरेलू नुस्खे आपकी स्किन के खोए हुए निखार को वापस लाने में असरदार साबित हो सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि पपीते में पाए जाने वाले तत्व न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? आइए पपीते के छिलके को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में जानते हैं।

इम्प्रूव होगी स्किन हेल्थ

कहीं आप भी पपीते के छिलके को बेकार समझकर फेंकने की गलती तो नहीं कर देते हैं? पपीते का छिलका आपकी स्किन हेल्थ को इम्प्रूव करने में मददगार साबित हो सकता है। पपीते के छिलके में पाए जाने वाले नेचुरल एंजाइम आपके डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर आपकी त्वचा के निखार को कई गुना बढ़ा सकते हैं।

कैसे करें यूज?

पपीते के छिलके के अंदर वाले हिस्से को अपने फेस पर हल्के हाथों से रब करें। स्किन की डलनेस को दूर करने के लिए आपको लगभग 15 मिनट तक पपीते के छिलके को अपने फेस पर धीरे-धीरे रगड़ना है। अगर आप चाहें तो पपीते के छिलके की पीसकर एक पेस्ट बना लें और फिर इस पेस्ट में शहद, दही और एलोवेरा जेल को मिक्स कर लें। इस पेस्ट को लगभग 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर मुंह धो लें और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। 

दूर होंगी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स

पपीते के छिलके को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर न केवल आपकी स्किन ग्लो करेगी बल्कि आपको कई स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स से छुटकारा भी मिल पाएगा। पपीते के छिलके की मदद से आप झुर्रियों को काफी हद तक कम कर सकते हैं। हालांकि पपीते के छिलके को पूरे चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए। 

ये भी पढ़ें:

उमस भरे मौसम में ऑयली हो जाती है स्किन? घर पर आसानी से बनाएं नेचुरल मॉइश्चराइजर

स्किन के लिए वरदान से कम नहीं है आलू का रस, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

लगातार झड़ते हुए बाल कहीं बन न जाएं गंजेपन का कारण! 4 चीजें खाकर बालों को बनाएं मजबूत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल