1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Mouni Roy-Suraj Nambiar Wedding: बंगाली दुल्हन बनीं मौनी रॉय, सब्यसाची के लहंगे में नजर आईं खूबसूरत

Mouni Roy-Suraj Nambiar Wedding: बंगाली दुल्हन बनीं मौनी रॉय, सब्यसाची के लहंगे में नजर आईं खूबसूरत

 Edited By: Shivani Singh
 Published : Jan 27, 2022 10:26 pm IST,  Updated : Jan 27, 2022 10:39 pm IST

मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से 27 जनवरी को गोवा में सात फेरे लिए। दुल्हन के अवतार में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आईं।

Mouni Roy Suraj Nambiar Wedding - India TV Hindi
Mouni Roy Suraj Nambiar Wedding  Image Source : INSTAGRAM/HILTONGOARESORT

Highlights

  • मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के संग सात फेरे लिए है
  • मौनी रॉय ब्राइडल लुक में अपनी खूबसूरती से चार चांद लगा रही हैं

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस कपल ने दो रीति-रिवाज के साथ शादी की। जहां मौनी-सूरज ने सुबह के समय मलयाली परंपरा से शादी की। वहीं अब बंगाली परंपरा के साथ सात फेरे लिए। दोनों की रिवाजों में मौनी रॉय ब्राइडल रूप में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

मौनी रॉय के ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने हाथ से बुने हुए मटका सिल्क में से एक क्लासिक सब्यसाची रेड ब्राइडल लहंगा पहना, जिसमें महीन टिला वर्क और एम्ब्रॉइड्री किया हुआ जरदोजी बॉर्डर थे। इसे एक कढ़ाई वाले घूंघट के साथ जोड़ा जाता है। इस लुक के साथ एक्ट्रेस मे एक अलग से दुपट्टा कैरी किया, जिसके वेल्वेट बॉर्डर में गोल्डन धागों से 'सौभाग्य वती भव:' लिखा हुआ है। 

बता दें कि मौनी रॉय को स्टाइल ऋषिका देवनानी ने दिया है। वहीं खूबसूरत ज्वैलरी अनमोल ज्वैलर्स द्वारा डिजाइन की गई है। 

Mouni Roy Suraj Nambiar Wedding
Image Source : INSTAGRAM/HILTONGOARESORTMouni Roy Suraj Nambiar Wedding 

मौनी रॉ ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साछ स्मोकी आइज रखा। वहीं ज्वैलरी की बात करें तो एक्ट्रेस ने हैवी चोकर, ईयररिंग्स पहना। इसके साथ माथा पट्टी और मांग बेदी लगाई। वहीं खूबसूरत सी नथुनी पहनी। 

मौनी राय इस लुक में चार चांद लगा रही है। 

वहीं दूल्हे सूरज के लुक की बात करें तो उन्होंने सिल्क शेरवानी के साथ सब्यसाची के कलेक्शन से हैंडक्राफ्ट किया हुआ बॉटल पहना। इसके साथ उन्होंने सिल्क शॉल के साथ मारूरी इंड्राइंड्री किया हुआ सिल्क कलर का साफा पहना। 

वहीं साउथ इंडियन शादी की बात करें तो अपनी शादी में मौनी रॉय पारंपरिक लाल बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी पहने हुए नजर आईं। जिसके साथ एक्ट्रेस ने खूबसूरत टेंपल ज्वैलरी कैरी की। वहीं सूरज भी साउथ इंडियन आउटफिट में दूल्हे के रूप में नजर आए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल