1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Best Oil For Hair: सरसों के तेल में मिला लें ये 2 मसाले, काजल से काले और घने हो जाएंगे बाल

Best Oil For Hair: सरसों के तेल में मिला लें ये 2 मसाले, काजल से काले और घने हो जाएंगे बाल

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 25, 2023 10:57 am IST,  Updated : Nov 25, 2023 10:57 am IST

Mustard Oil For Black Hair: सर्दियों में बालों के लिए सरसों का तेल सबसे अच्छा माना जाता है। सरसों के तेल में अगर ये 2 मसाले मिला लिए जाएं तो इसका फायदा कई गुना बढ़ जाता है। इस तेल को लगाने से बाल काले, घने और मजबूत बनते हैं।

Mustard oil- India TV Hindi
बालों के लिए सरसों का तेल Image Source : FREEPIK

बालों के सफेद होने और झड़ने की समस्या आजकल आम हो गई है। हर दूसरा व्यक्ति बालों को लेकर परेशान है। बालों को अच्छा करने के लिए लोग प्रोटीन से लेकर हेयर थैरिपी तक न जाने क्या-क्या ट्रीटमेंट ले रहे हैं। मार्केट में एक से एक शैंपू और तेल मिल जाएंगे जिनके इस्तेमाल से बालों को हेल्दी बनाने की बातें कही जाती है। कई बार इन कैमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बाल अच्छे होने की बजाय और खराब हो जाते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप कुछ ऐसी घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें जो बालों के लिए अच्छी हों और जिनके कोई साइड इफेक्ट्स न हों। आप सरसों के तेल में कुछ चीजों को मिलाकर घर पर हेयर ऑयल बना सकते हैं। इस तेल को लगाने से बाल काले और घने बनाते हैं। 

सरसों के तेल को लगाने से बाल कुछ ही दिनों में काले और मजबूत हो जाएंगे। बालों की सेहत में सुधार लाने के लिए सरसों के तेल में लहसुन और मैथी मिलाकर लगाएं। इससे हेयर ग्रोथ अच्छी होगी। मैथी और लहसुन बालों पर जादुई असर दिखाते हैं। इसके अलावा डाइट का भी ख्याल रखना जरूरी है। बालों की सेहत में सुधार के लिए रोजाना सीड्स जरूर खाएं। नियमित रूप से लेत लगाएं और बालों को हीट से भी बचाएं। 

बालों के लिए मेथी- मेथी के एक दो नहीं बल्कि कई फायदे हैं। बालों के लिए मेथी बहुत फायदेमंद साबित होती है। इससे बालों को और विटामिन सी मिलता है। बालों पर मैथी वाला तेल या पैक लगाने से स्कैल्प हेल्दी रहता है। बालों को काला बनाने के लिए मेथी का उपयोग किया जाता है। इससे बाल घने और लंबे बनते हैं। मेथी में आयरन होता है जो ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा बनाता है। मेथी वाले तेल से बाल चमकदार और स्ट्रॉन्ग बनते हैं।

बालों के लिए लहसुन- लहसुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बालों पर लहसुन औषधि की तरह काम करता है। लहसुन में सल्फर और सेलेनियम होता है जो हेयर को मजबूती देने का काम करता है। इससे बालों के झड़ने और टूटने की समस्या कम हो जाती है। लहसुन में एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल तत्व पाए जाते हैं जो स्कैल्प को क्लीन कर कीटाणुओं को खत्म करते हैं।

सरसों के तेल में मेथी- लहसुन मिलाकर बनाएं हेयर ऑयल

इसके लिए आपको सरसों का तेल लेना है और उसे हल्का गर्म करना है। अब करीब 1 चम्मच मेथी दाना लेकर रात में भिगो दें। इसमें आपको बहुत कम पानी डालना है। 2-3 लहसुन की कली को छील लें। अब अगले दिन मेथी दाना और लहसुन को पीस लें और इससे पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। इस पेस्ट में हल्का गर्म सरसों का तेल मिक्स कर लें। तीनों चीजों को मिलाकर तैयार पेस्ट को बालों के स्कैल्प पर लगा लें। हफ्ते में 1 बार इस पेस्ट को लगाने से गजब के फायदे मिलेंगे। इससे बाल काले और घने बनेंगे और अच्छी ग्रोथ होगी।

क्या है ट्रिपल हेयर वॉश टेक्निक, कैसे घर में करें पार्लर जैसे हेडवॉश और पाएं रेशम से बाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल