1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाता है ये पीला फल, जानें स्किन केयर में कैसे करें इस्तेमाल?

ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाता है ये पीला फल, जानें स्किन केयर में कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 05, 2024 10:02 pm IST,  Updated : Oct 05, 2024 10:02 pm IST

अगर आपकी स्किन भी ऑइली है तो अपने स्किन केयर में आप पोषक तत्वों से भरपूर पपीते को शामिल करें। चलिए जानते हैं पपीते से फेस पैक कैसे बनाएं।

skin care- India TV Hindi
skin care Image Source : SOCIAL

अगर आपकी स्किन भी ऑइली है तो अपने स्किन केयर रूटीन में आप पपीता का इस्तेमाल करें। यह एक ऐसा फल है जो सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी बेहद लाभकारी है। पपीते में फाइबर, विटामिन B, पोटैशियम, विटामिन C विटामिन A और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऑयली स्किन वालों को स्किन से जुड़ी ज्यादा समस्याएं होती हैं, ऐसे में पपीते से बना फेस पैक ऑयली स्किन पर लगाने से चेहरा साफ होता है और मुहांसों की समस्या कम होती है। यहां हम आपको पपीते के फेस पैक बनाने के तरीके बता रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से चेहरे में निखार आएगा और दाग धब्बे दूर होंगे।

 

पपीता का स्किन केयर में कैसे करें इस्तेमाल: 

  • एलोवेरा और पपीते का फेस पैक: एलोवेरा में औषधीय गुण होते हैं, जो स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं। पपीते के 2 से 3 छोटे टुकड़ों में एक बड़ा चम्मच एलोवेरा का जैल मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छे से चेहरे और गर्दन पर 4 मिनट रगड़ें। इसके बाद करीब 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और आखिर में ताजे पानी से चेहरा धो लें।

  • पपीता और मुलतानी मिट्टी का फेस पैक: पपीते के छोटे 3 से 4 टुकड़ों में मुलतानी मिट्टी का 1 चम्मच पाउडर अच्छे से मिक्स करके फेस पैक तैयार करें। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाएं और इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। पपीता और मुलतानी मिट्टी के पैक के इस्तेमाल से चेहरे के दाग धब्बे कम होते हैं।

  • पपीता और शहद का फेस पैक: इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच मसला हुआ पपीता और 1 बड़ा चम्मच शहद चाहिए होगा। दोनों को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बनाएं और फिर चेहरे पर इस पैक को कम से कम 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। आखिर में इस फेस पैक को साफ पानी से धो लें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल