1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दिवाली की सफाई में फट गए हैं हाथ-पैर, इस तरह घर पर करें पैडीक्योर और मैनीक्योर

दिवाली की सफाई में फट गए हैं हाथ-पैर, इस तरह घर पर करें पैडीक्योर और मैनीक्योर

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 09, 2023 01:22 pm IST,  Updated : Nov 09, 2023 01:22 pm IST

Pedicure Manicure At Home: दिवाली की साफ-सफाई करते-करते हाथ पैरों की सूरत बिगड़ जाती है। ठंड की वजह से भी स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसे में आप फटी एड़ियों और हाथों को घर में पेडीक्योर-मैनीक्योर कर चमका सकती हैं।

pedicure manicure- India TV Hindi
घर पर करें पेडीक्योर मैनीक्योर Image Source : FREEPIK

दिवाली पर से पहले घरों में साफ-सफाई का अभियान तेज हो जाता है। घर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी महिलाओं पर ही होती है। दिवाली की सफाई के बाद हाथ-पैर काफी गंदे हो जाते हैं। धूल मिट्टी की वजह से स्किन ड्राई होने लगती है। वहीं दिवाली पर मौसम में भी बदलाव आने लगता है। जिसकी वजह से त्वचा में रूखापन और हाथ पैर फटने शुरु हो जाते हैं। अगर आप अपने हाथ-पैरों को चमकाना चाहते हैं तो घर पर बड़ी आसानी से पार्लर जैसा पेडीक्योर और मैनीक्योर कर सकती हैं। जिससे आपके हाथ पैर एकदम साफ और सुंदर दिखने लगेंगे।

पैडीक्योर और मैनीक्योर के लिए स्क्रब

मिल्क स्क्रब- जब आप घर पर पैडीक्योर मैनीक्योर करते हैं तो स्क्रब का अच्छा होना जरूरी है। आप इसके लिए होममेड स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूध से घर में आसानी से स्क्रब तैयार किया जा सकता है। इसके लिए एक कप गुनगुना दूध लें और उसमें एक बड़ा चम्मच चीनी मिक्स कर दें। अब इसमें एक बड़ा चम्मच नमक मिला दें। एक चम्मच बेबी ऑयल मिक्स करें और पेस्ट जैसा तैयार कर लें। इसे हाथ पैरों पर अच्छी तरह से रगड़ें।

कॉफी स्क्रब- घर में कॉफी से भी आसानी से स्क्रब तैयार किया जा सकता है। कॉफी से स्क्रब बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर में एक बड़ा चम्मच नमक मिक्स कर दें। आधा कप शहद डालें और 2-3 ड्रॉप एसेंशियल ऑयल मिला लें। अगर आपके पास एसेंशियल ऑयल नहीं है तो आप नॉर्मल ऑयल या पानी की ड्रॉप डाल लें। स्क्रब तैयार है इसे अपने हाथ पैरों पर अच्छी तरह से रगड़ कर साफ कर लें।

घर पर कैसे करें पेडीक्योर मैनीक्योर 

1- सबसे पहले आप एक टब या बड़ी बाल्टी में गुनगुना पानी भर लें।

2- पानी में थोड़ा स्क्रब और शैंपू डालें और पैरों को 10-15 मिनट तक पानी के अंदर भिगोकर रखें। 
3- इसी तरह आप अपने हाथों को भी गर्म पानी में भिगो लें और फिर हाथ-पैरों को  स्क्रब की मदद से रगड़ते हुए साफ करें।
4- एक प्यूबिक स्टोन या फुटब्रश की मदद से पैरों को रगड़ें और डेड स्किन को निकाल दें।
5- ठीक इसी तरह हाथों को भी हल्का ब्रश की मदद से क्लीन करना है।
6- पैरों की एड़ी और नाखूनों को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसी तरह हाथों की डेड स्किन और नेल्स को भी क्लीन कर लें।
7- इसके बाद हाथ-पैरों को पोंछ लें और किसी क्रीम से पैरों की फिर हाथों की मालिश करें। 
8- अब फाइलर की मदद से हाथ-पैरों के नाखूनों को अच्छी शेप दें।
9- इसके बाद आखिरी स्टेप है कि आप पसंद का नेल पेंट हाथों पर लगा लें। 
10- ऐसा करने में आपको 20- 25 मिनट का समय लगेगा और आपके हाथ-पैर एकदम खूबसूरत दिखने लगेंगे।
 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल