1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Skin Care Tips: गर्मियों में डार्क सर्कल से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, यूं करें इस्तेमाल

Skin Care Tips: गर्मियों में डार्क सर्कल से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, यूं करें इस्तेमाल

 Published : Apr 25, 2022 04:07 pm IST,  Updated : Apr 28, 2022 11:07 am IST

आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपचार लेकर आए हैं जिनकी इस्तेमाल से आप डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Skin Care Tips- India TV Hindi
Skin Care Tips Image Source : FREEPIK

डार्क सर्कल यानी आंखों के नीचे काले घेरे होना एक आम समस्या है जिससे हर दूसरा इंसान परेशान हैं जिसकी मुख्य वजह अधिक थकान, खराब लाइफस्टाइल, कम मात्रा में पानी सेवन करना, लैपटॉप और मोबाइल के सामने घंटो वक्त बिताना,कम सोना आदि शामिल हैं।

डार्क सर्कल काफी परेशान कर देने वाली समस्या है क्योंकि यह हमारे पूरे लुक को खराब देता है। ऐसे में आपका चेहरा खूबसूरत न दिखे तो चिंता होना लाजमी है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपचार लेकर आए हैं जिनकी इस्तेमाल से आप डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं।

खीरा

यूं तो खीरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही यह स्किन संबंधी समस्याओं के लिए भी उतना ही लाभदायक होता है। इसके इस्तेमाल से आप डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले खीरे को स्लाइस में काट लें। उसके बाद इसे कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। फिर 30 मिनट बाद इन्हें निकालकर अपने आंखों के ऊपर 10 मिनट के लिए रखकर छोड़ दें और फिर आंखों को पानी से धो लें। 

बढ़ती गर्मी के साथ हो रही है सनबर्न और टैनिंग की टेंशन तो यहां योग से मिलेगा सॉल्यूशन

टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है जो हमारे त्वचा के साथ-साथ डार्क सर्कल के लिए भी बेहद कारगर है। इसके इस्तेमाल  से आप आखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए पहले टमाटर का रस बना लें। उसके बाद 2 चम्मच टमाटर के रस में थोड़ा सा नींबू का डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लें। अब कॉटन बॉल की मदद से डार्क सर्कल वाली जगह पर लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

बादाम का तेल

बालों के साथ-साथ स्किन और आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल के लिए बादाम का तेल भी काफी मददगार होता। इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो डार्क सर्कल से छुटकारा दिलाने का काम करते हैं। इसके लिए थोड़ा सा बादाम का तेल लेकर इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें और पूरे रात ऐसे ही रहने दें। इसका इस्तेमाल आप रात को सोने से पहले करें। 

बाल झड़ने की समस्या से हैं परेशान तो आज ही करें ये तीन काम और पाएं आराम 

 एलोवेरा

एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से डार्क सर्कल के अलावा रिंकल्स की समस्या भी दूर हो जाती है। इसके लिए पहले एलोवेरा को छिलकर उसका पल्प निकालें और फिर आइस क्यूब ट्रे में रखकर करीब 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। उसके बाद आइस क्यूब से एलोवेरा निकाल कर आंखों के नीचे लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें। ऐसा आप सप्ताह में 3 से 4 बार कर सकते हैं। 

Disclaimer: : इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है और परिणाम अलग-अलग लोगों के लिए भिन्न हो सकते हैं। इस फेस पैक को इस्तेमाल करने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल