1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शहद और एलोवेरा का कॉम्बिनेशन से डल और बेजान स्किन में भर देगा जान, मिलेगी निखरी हुई त्वचा; जानें कैसे करें इस्तेमाल?

शहद और एलोवेरा का कॉम्बिनेशन से डल और बेजान स्किन में भर देगा जान, मिलेगी निखरी हुई त्वचा; जानें कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 01, 2024 12:08 am IST,  Updated : Aug 01, 2024 12:08 am IST

इस मौसम में लोगों की त्वचा बेजान होने लगती हैं। अगर आपका चेहरा भी डल हो गया है तो आप शहद और एलोवेरा से बना यह फेस मास्क ज़रूर ट्राई करें।

स्किन के लिए शहद और एलोवेरा - India TV Hindi
स्किन के लिए शहद और एलोवेरा Image Source : SOCIAL

बरसात में स्किन की कई समस्या बढ़ जाती है। बेहतरीन स्किन केयर के बावजूद  इस मौसम में त्वचा डल और बेजान लगने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अपनी स्किन केयर रूटीन में शहद और एलोवेरा को शामिल करें। ये दोनों ही स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। चेहरे पर दिखने वाली झाइयां, एक्ने, पिंपल्स और टैनिंग को कम करने में भी शहद असरदार है। शहद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। वहीं, एलोवेरा का सूथिंग गुण स्किन को ठंडक प्रदान करता है और उसे नरिश करता है। एलोवेरा में त्वचा की कोशिकाओं को बढ़ाने, लालिमा को कम करने और त्वचा की सूजन से लड़ने की शक्ति होती है, यह खिंचाव के निशान और मुंहासों को आसानी से कम करता है। तो, चलिए जानते हैं इसका फेस पैक कैसे बनाएं? 

गुणों की खान हैं शहद और एलोवेरा

शहद लगाने से चेहरे पर जमा गंदगी और ऑयल साफ हो जाता है। यदि चेहरे में गंदगी जमा रहती है तो ब्लैक हेड्स और दाने हो जाते हैं, जिससे कि आपका चेहरा बहुत खराब लगने लगता है और नेचुरल ब्यूटी छुप जाती है। शहद लगाने से चेहरे पर ब्लैक हेड्स नहीं रहते हैं और जो छोटे छोटे दाने होते हैं, उसमें भी बहुत आराम मिलती है। एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा पाई जाती है और यह त्वचा की कई परेशनियों को दूर करता है

ऐसे बनाएं शहद और एलोवेरा फेस पैक

स्किन के लिए फायदेमंद फेस पैक्स में शहद और एलोवेरा का फेस पैक भी शामिल है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच शहद में एक चम्मच एलोवेरा जैल और एक चौथाई चम्मच पिसी दालचीनी लेनी है। इन तीनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर 5 से 10 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल