1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नए साल की पार्टी में आप पर होगी सबकी निगाहें, जब ट्राई करेंगी एक्ट्रेसेस के ये ऑफ शोल्डर गाउन ऑउटफिट लुक

नए साल की पार्टी में आप पर होगी सबकी निगाहें, जब ट्राई करेंगी एक्ट्रेसेस के ये ऑफ शोल्डर गाउन ऑउटफिट लुक

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Dec 30, 2024 11:32 pm IST,  Updated : Dec 30, 2024 11:39 pm IST

अगर आप भी नए साल की पार्टी के लिए उत्साहित हैं और क्लब या पब जाने का प्लान कर रही हैं लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप क्या पहनें तो यह लेख आपके लिए है।

ऑफ शोल्डर गाउन ऑउटफिट लुक- India TV Hindi
ऑफ शोल्डर गाउन ऑउटफिट लुक Image Source : SOCIAL

आप भी नए साल की पार्टी का प्लान कर रही हैं लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप क्या पहनें तो हम आपके लिए लाए हैं ये बेहतरीन ऑफ शोल्डर ऑउटफिट लुक्स। इन लुक्स को ट्राई कर आप नए साल की पार्टी में किसी हुस्नपरी से कम नहीं लगेंगी। देखें, ऑउटफिट लुक्स पर एक नज़र

सैटिन बॉडीकॉन गाउन

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित इस उम्र में भी अपने ग्लैमरस ड्रेसिंग सेंस से इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न, एक्ट्रेस का हर लुक यूनिक होता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सैटिन और फर वाले ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन गाउन में अपना स्टाइलिश लुक शेयर किया। जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थीं। माधुरी के इस गाउन को आप अपना न्यू ईयर लुक बना सकती हैं। इसके साथ हाफ कर्ल हेयरस्टाइल और मैचिंग स्टोन डैंगल इयररिंग्स काफी जंच रहे हैं। डीवा ने मेकअप को न्यूड रखा है। इसके साथ ही उन्होंने सिल्वर हील्स से अपने लुक को कंप्लीट किया है।

सीक्विन वर्क फिश कट गाउन

टीवी की मशहूर अदाकारा रुबीना दिलैक अक्सर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस से भी फैंस को प्रभावित करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने बेज कलर के फिश कट स्टाइल गाउन में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। गाउन की नेकलाइन पर फर है। इसकी वजह से उनका लुक और भी आकर्षक लग रहा है। इस सीक्विन वर्क ऑफ शोल्डर गाउन में दिवा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सिल्वर स्टड इयररिंग्स और ग्लॉसी मेकअप इस पर खूब जंच रहा है। रुबीना ने अपने हेयरस्टाइल को फ्रंट फ्लिक्स के साथ बन लुक में रखा है।

मेटैलिक गाउन

जान्हवी कपूर
Image Source : SOCIALजान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर का मेटैलिक गाउन लुक बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। आप इस तरह के गाउन को न्यू ईयर पार्टी में कैरी कर सकती हैं। स्लीक बन हेयरस्टाइल और डैंगलर्स के साथ लुक को सिंपल और ग्रेसफुल रखें। आप चाहें तो इसके साथ बालों में सॉफ्ट कर्ल्स भी कर सकती हैं।

क्लासी बॉडीकॉन गाउन

आलिया भट्ट
Image Source : SOCIALआलिया भट्ट

आलिया भट्ट की यह वाइन-ह्यूड ऑफ-शोल्डर ड्रेस आपके लुक में चार चांद लगा देगी। यह लुक न्यू ईयर पार्टी के लिए एकदम सही है। यह ड्रेस स्टाइलिश और ट्रेंडी है। इसे ग्लॉसी मेकअप, स्ट्रेट हेयर और स्टडेड इयररिंग्स के साथ पहनें। चाहें तो इसके साथ स्लीक पोनीटेल बनाएं।

नेट वाला गाउन

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली हंसिका मोटवानी ने भी ब्लैक कलर के नेट वाले ऑफ शोल्डर गाउन में अपना शानदार लुक शेयर किया है। इस डीवा के गाउन में ऊपर की तरफ पैच है। इस पर सिल्वर कलर का वर्क साफ दिखाई दे रहा है। हंसिका ने गाउन के साथ लो बन हेयरस्टाइल बनाया है। इसके साथ उन्होंने सर्किल शेप के इयररिंग्स पेयर किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल