1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. महज 5 रुपए की इस चीज को पानी में मिलाकर नहाइए, पसीने और बदबू से मिलेगा इंस्टेंट छुटकारा

महज 5 रुपए की इस चीज को पानी में मिलाकर नहाइए, पसीने और बदबू से मिलेगा इंस्टेंट छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 17, 2022 01:19 pm IST,  Updated : Feb 17, 2022 01:22 pm IST

पसीने की बदबू से परेशान रहते हैं तो महंगे डियो की बजाय घर में ही रखी किफायती चीजों के बारे में जान लीजिए।

पसीने की बदबू से पाएं छुटकारा- India TV Hindi
पसीने की बदबू से पाएं छुटकारा Image Source : FREEPIK

गर्मियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। गर्मियों के मौसम में पसीने की बदबू परेशानी का सबब बन जाती है। कई बार अंडरआर्म, पांवों, हथेली में पसीने की दुर्गंध से शर्मिदगी झेलनी पड़ जाती है। पसीने से शरीर में फंगल इन्फेक्शन भी हो सकते हैं। यूं तो पसीना पूरी तरह गंधरहित होता है, लेकिन जब पसीना त्वचा के स्तर पर विद्यमान बैक्टीरिया से मिलता है तो पसीने से बदबू आना शुरू हो जाती है। इससे बचने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं लेकिन कुछ घंटों बाद इनका असर भी कम हो जाता है। अगर आपको भी यह परेशानी है तो इससे बचने के लिए घरेलू चीजों का प्रयोग किया जा सकता है। तो चलिए जानिए इनके बारे में-

बेकिंग सोडा का लें साहार-

अगर आप भी पसीने की बदबू से परेशान हैं तो बेकिंग सोडा का सहारा ले सकते हैं। ये अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने के लिए काफी कारगर है। इसके लिए आप एक कटोरी में नींबू के रस के साथ दो चम्‍मम बेकिंग सोडा मिला लें। अब इसे नहाने से पहले अंडरआर्म्स पर 15 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद धो लें। आपके शरीर से पसीने की बदबू नहीं आएगी।

सेंधा नमक का करें प्रयोग-
रॉक सॉल्‍ट या सेंधा नमक में शक्तिशाली क्लींजिंग गुण होते हैं, जो पसीने और उसकी बदबू को खत्म करते हैं और त्वचा की सतह पर रहने वाले रोगाणुओं की क्रिया को प्रभावित करते हैं। गुनगुने पानी के एक टब या बाल्टी में सेंधा नमक के कुछ हिस्से डालें और अच्छी तरह से मिलाएं और इससे नहाएं। इससे आपको पसीने की बदबू से छुटकारा मिलेगा।

नींबू का करें इस्तेमाल-
पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आप नींबू को आधा काटें और इस टुकड़े को 10 मिनट तक अंडरआर्म्स पर रगड़ें। कुछ देर ऐसे छोड़ने के बाद आप इसे धो लें। दिनभर बदबू से राहत मिलेगी।

टमाटर का रस लगाएं-
टमाटर का एसिडिक नेचर स्‍किन पर मौजूद बैक्टीरिया को मारता है और ज्‍यादा पसीना आने से रोकता है। 1 बाल्‍टी गरम पानी में 2 कप टमाटर का रस डाल कर उससे अपने शरीर के उन हिस्‍सों को धोएं जहां ज्‍यादा पसीना आता है। इससे आपको पसीने की बदबू से आराम मिलेगा।

गुलाब जल भी लाभकारी-
आप एक स्‍प्रे बोतल में गुलाबजल रखें और जब भी आपको लगे कि अंडरआर्म्स से बदबू आ रही है तो इस स्‍प्रे का प्रयोग करें। इसके साथ ही आप पानी में थोड़ा गुलाबजल मिला कर नहाएंगे तो इससे भी पसीने की बदबू से राहत मिलेगी।

​Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल