1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. वैलेंटाइन के लिए चाहिए परफेक्ट लुक? जाह्नवी कपूर के इन इंस्टाग्राम लुक्स पर खत्म होगी आपकी तलाश; देखें एक नज़र

वैलेंटाइन के लिए चाहिए परफेक्ट लुक? जाह्नवी कपूर के इन इंस्टाग्राम लुक्स पर खत्म होगी आपकी तलाश; देखें एक नज़र

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Feb 12, 2024 01:22 pm IST,  Updated : Feb 12, 2024 01:33 pm IST

14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह दिन प्रेमियों को समर्पित है। ऐसे में इस दिन को ख़ास बनाए के लिए कपल्स अपना जी जाना लगा देते हैं। अगर आप भी 14 फरवरी के दिन सबसे खूबसूरत और दिलकश लगना चाहती हैं तो जाह्नवी कपूर के इन हॉटेस्ट इंस्टाग्राम लुक्स को आज़माएं।

Janhvi Kapoor look for Valentine's Day- India TV Hindi
Janhvi Kapoor look for Valentine's Day Image Source : SOCIAL

14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह दिन प्रेमियों को समर्पित है। ऐसे में इस दिन को ख़ास बनाए के लिए कपल्स अपना जी जाना लगा देते हैं। खासकर लड़कियां इस दिन को लेकर बेहद उत्साहित रहती हैं। अगर आप भी 14 फरवरी के दिन सबसे खूबसूरत और दिलकश लगना चाहती हैं तो जाह्नवी कपूर के इन हॉटेस्ट इंस्टाग्राम लुक्स को आज़माएं। ये लुक्स इतने खूबसूरत हैं कि अगर आपने इन्हें आज़माया तो आपके पार्टनर की नज़र आप पर से बिलकुल भी नहीं हटेगी।

इस मैरून गाउन में जाह्नवी कपूर बला की खूबसूरत लग रही हैं। हाल ही एम् जाह्नवी कपूर ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। आप भी जाह्नवी की तरह ये लुक ट्राई कर सकती हैं। जाह्नवी ने अपने बालों को वेवी कर्ल किया है और मेकअप को मिनिमल रखते हुए उन्होंने ब्लश का इस्तेमाल ज़्यादा किया है और फेक फ्रेकल्स लगाया है।

इस लेदर ड्रेस में जाह्नवी की खूबसूरती देखते ही बन रही है। आप अगर लेदर ड्रेस पहनने का सोच रही हैं तो ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। चूंकि ये लेदर ड्रेस है तो जाह्नवी से इस लुक के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। उन्होंने अपने बालों को वेट रखा है और स्मोकी आई मेकअप किया है जो उनके लुक को और भी बोल्ड बना रहा है। 

अगर आप रेड ड्रेस नहीं पहनना चाहती तो आप ब्लैक कलर के साथ जा सकती हैं। इस काले रंग की साड़ी में जाह्नवी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। वेवी हेयर, स्मोकी आई मेकअप और न्यूड लिपस्टिक शेड्स के साथ अपना लुक कंप्लीट करें। 

अगर आप चाहे तो अपना लूक जाह्नवी कपूर की तरह गर्ल नेक्स्ट डोर वाला रख सकती हैं। इस फ्लोरल ड्रेस में जाह्नवी कपूर बेहद दिलकश लग रही हैं। 

जाह्नवी कपूर की तरह इस टोमैटो रेड कलर के स्लिट ड्रेस में आप कहर ढा सकती हैं। 

जाह्नवी कपूर इस मरून कलर के गाउन में एक असली दिवा लग रही हैं! उनक बोल्ड लिपस्टिक इस लुक एक सबसे आकर्षक केंद्र है। आप भी उनका ये लुक आज़मा सकती हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल