1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Vastu Shastra: भूलकर भी घर में न लगाएं महादेव के रौद्र रूप की तस्वीर, हर काम में आती है परेशानी

Vastu Shastra: भूलकर भी घर में न लगाएं महादेव के रौद्र रूप की तस्वीर, हर काम में आती है परेशानी

 Written By: Sweety Gaur
 Published : Jul 20, 2022 11:30 pm IST,  Updated : Jul 20, 2022 11:30 pm IST

Vastu Shastra: सावन का महीना चल रहा है। इस महीने के हर सोमवार को भगवान शिव शंकर की पूजा की जाती है। शिव भक्त अपने घरों में महादेव की तस्वीरें लगाना और मूर्ति रखना पसंद करते हैं।

Lord Shiva- India TV Hindi
Lord Shiva Image Source : INDIA TV

Vastu Shastra: अक्सर लोग अपने घरों में भगवान की तस्वीरें या मूर्ति लगाते हैं। ताकि घर में हर तरफ भगवान का वास हो। हिंदू धर्म भगवान की तस्वीरों का काफी महत्व है। ये केवल मूर्ति ही नहीं बल्कि भक्तों की श्रद्धा का प्रतीक भी होती हैं। लेकिन घर में भगवान की तस्वीर लगाते वक्त हमेशा लोग कई बड़ी भूल कर बैठते हैं। उन्हें इस बात का ज्ञान ही नहीं होता कि घर में किस भगवान का कौन-सा रूप लगाना चाहिए और कौन-सा नहीं। 

सावन का महीना चल रहा है। इस महीने के हर सोमवार को भगवान शिव शंकर की पूजा की जाती है। शिव भक्त अपने घरों में महादेव की तस्वीरें लगाना और मूर्ति रखना पसंद करते हैं। शंकर भगवान को 

बेहद कृपालु और दयालु माना जाता है। यदि भगवान आपकी भक्ति से प्रसन्न हो जाएं, तो आपकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। शास्त्र के अनुसार भोलेनाथ की तस्वीर और मूर्ति घर में रखनी शुभ मानी जाती है। लेकिन सही तस्वीर और मूर्ति का चुनाव करना बेहद जरूरी होता है। 

Topaz Gem: इन 2 राशियों के लिए पुखराज रत्न पहनना होता है बेहद शुभ, चमका देता है भाग्य, जानिए कब और कैसे करें धारण?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर लगााने सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन यदि आप अपने घर में भगवान शिव के रौद्र रूप की तस्वीर लगाते हैं तो ये काफी अशुभ माना जाता है। घर में कभी भी महादेव के रौद्र रूप की तस्वीर या मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलने लगती है। घर के सदस्यों पर भी इसका अच्छा असर नहीं पड़ता है। घर मके लोगों में गुस्सा और चिड़चिड़ापन देखने को मिलता है। 

Vastu Shastra: खाना खाने के बाद कभी न धोएं थाली में हाथ, होता है वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भगवान शिव की बाकि सभी तस्वीरें लगाई जा सकती हैं। साथ ही आप शिव शंकर के साथ माता पार्वती वाली तस्वीर या मूर्ति भी घर में रख सकते हैं। ऐसा करने से भगवान की दया-दृष्टि घर पर बनी रहती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल