1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Shastra: खाना खाने के बाद कभी न धोएं थाली में हाथ, होता है वास्तु दोष

Vastu Shastra: खाना खाने के बाद कभी न धोएं थाली में हाथ, होता है वास्तु दोष

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jul 20, 2022 02:30 am IST,  Updated : Jul 20, 2022 03:33 pm IST

Vastu Tips: कई घरों में ऐसा देखने को मिलता है कि लोग खाने के बाद थाली में ही हाथ धो लेते हैं।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करना अशुभ माना गया है।इससे घर में दरिद्रता आती है।

खाना खाने के बाद कभी न धोएं थाली में हाथ- India TV Hindi
खाना खाने के बाद कभी न धोएं थाली में हाथ Image Source : FREEPIK

Vastu Shastra: अक्सर कई बार लोग खाने के बाद थाली में हाथ धो लेते हैं। लेकिन खाने की थाली में हाथ कभी नहीं धोना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के लिए अनुसार, खाने की थाली में हाथ धोना अशुभ माना गया है। कि थाली में हाथ धोने से उसमें बचे हुए अन्न का अनादर होता है। भोजन की थाली में हाथ धोने से मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। जिससे घर में दरिद्रता आती है। शास्त्रों में भी अग्नि को मुख्य देवता माना गया है। माना जाता है कि यज्ञ में अर्पित की जाने वाली साम्रगी देवताओं को भोजन के रूप में प्राप्त होती है। इसलिए भोजन का विशेष महत्व माना गया है। इसके अलावा कई पुराणों में भी अन्न का अपमान करना पाप माना गया है।

Shami Patra: सावन में शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाना होता है बेहद शुभ, जान लें पूजा करने की सही विधि

मां अन्‍नपूर्णा होती हैं नाराज 

थाली में हाथ धोने से उसमें बचे हुए अन्न का अनादर होता है।साथ ही इससे देवी अन्‍नपूर्णा और देवी लक्ष्‍मी नाराज होती हैं।शास्‍त्रों में ऐसा न करने के पीछे की वजह भी बताई गई है।लिहाजा भोजन का कभी अपमान नहीं करना चाहिए.

Mangla Gauri Vrat 2022: मां पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए आज इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

भोजन करते समय इन बातों का रखें ध्‍यान 

भोजन की थाली हमेशा चटाई, पाट या चौकट पर सम्मानपूर्वक ही रखें। इसके अलावा भोजन की थाली को कभी एक हाथ से नहीं पकड़ना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि थाली को एक हाथ से पकड़ने से खाना प्रेत योनि में चला जाता है। वहीं थाली में जूठन छोड़ना भी अशुभ माना गया है। शास्त्रों में भोजन से पहले भगवान का ध्यान लगाना उत्तम बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि खाना खाते समय क्रोध, बातचीत या अजीब सी आवाजें नहीं निकालनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल