1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. तरबूज का ये फेस मास्क स्किन को करेगा हाइड्रेट, सनबर्न की भी होगी छुट्टी; जाने बनाने और लगाने के तरीके?

तरबूज का ये फेस मास्क स्किन को करेगा हाइड्रेट, सनबर्न की भी होगी छुट्टी; जाने बनाने और लगाने के तरीके?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 03, 2024 10:32 pm IST,  Updated : Jun 03, 2024 10:35 pm IST

गर्मियों में तरबूज का सेवन फायदेमंद है ये तो हम सब जानते हैं लेकिन यह फल आपकी स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी है। गर्मियों में टैनिंग की परेशानी से जूझ रहे लोगों को इसका फेस पैक लगाना चाहिए। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं तरबूज का फेस पैक?

तरबूज का फेस मास्क- India TV Hindi
तरबूज का फेस मास्क Image Source : SOCIAL

दिल्ली में पारा 50 के पास पहुंच गया है। तापमान बढ़ने से न सिर्फ लोगों का शरीर डिहाइड्रेटेड हो रहा है बल्कि स्किन भी चिलचिलाती धूप में झुलस जा रहा है। बढ़ती गर्मी की वजह से लोगों की स्किन जल जा रही है और जगह जगह पर रेडनेस आने लगती है। ऐसे में इस प्रचंड गर्मी में स्किन की केयर पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है। अगर आप भी स्किन डिहाइड्रेशन और टैनिंग की समस्या से परेशान हैं तो अपनी स्किन केयर रूटीन में तरबूज का फेस मास्क (Watermelon Face Pack) शामिल करें। आपकी स्किन की खोई हुई नमी और सनबर्न से छुटकारा दिलाने में तरबूज बेहद फायदेमंद है। पानी से भरपूर यह फल आपकी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। ऐसे में अगर आप त्वचा से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो तरबूज का फेस पैक ज़रूर आज़माएं।

तरबूज का फेस पैक के लिए सामग्री (Ingredients for Watermelon Face Pack)

दो से तीन चम्मच तरबूज का पल्प, एक चम्मच शहद, एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी

तरबूज फेस पैक बनाने की विधि (How to make Watermelon Face Pack)

सबसे पहले तरबूज के बीज को निकाल दें। उसके बाद एक बाउल में पल्प निकाल लें। अब उसमें एक चम्मच शहद, चुटकीभर हल्दी और 1 चम्मच बेसन मिलाकर फेस पैक तैयार करें। पेस्ट बनाते समय ध्यान रखें लम्स न पड़े।अब चेहरे पर यह फेस मास्क लगाएं। 15 मिनट बाद जब पेस्ट सूख जाए तो सादे पानी से स्किन धोएं। फेस पैक हटाने के बाद स्किन को फार्मूला बेस्ड क्रीम से  मॉइश्चराइज करें। इस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएं। 

तरबूज  फेस पैक लगाने के फायदे (benefits of applying watermelon face pack)

तरबूज में विटामिन ए और विटामिन सी लाइकोपिन पाया जाता है जो त्वचा से टैन को हटाता है।साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाए रखता है। पानी से भरपूर होने की वजह से यह चेहरे को अंदर से क्लीन करके गंदगी को बाहर निकालता है। साथ ही स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज करता है। तरबूज का फेस पैक लगाने से रिंकल, डार्क स्पॉट, टैनिंग जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल