Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. डिजाइनर लहंगा से गाउन तक, इस साल फैशन और ट्रेंड्स में क्या है खास, जानने के लिए घूम आएं वेडिंग एशिया

डिजाइनर लहंगा से गाउन तक, इस साल फैशन और ट्रेंड्स में क्या है खास, जानने के लिए घूम आएं वेडिंग एशिया

Written By: Bharti Singh Published : Feb 28, 2024 11:47 am IST, Updated : Feb 28, 2024 11:53 am IST

Wedding Asia 2024: दिल्ली में वेडिंग एशिया 2024 में शानदार वेडिंग कलेक्शन पेश किया गया है। जहां ब्राइड्स के लिए लेटेस्ट डिजाइन से लेकर कलर तक हर चीज का ध्यान में रखते हुए डिजाइनर्स ने अपना कलेक्शन पेश किया है। आप यहां से शॉपिंग कर सकते हैं या फिर लेटेस्ट ट्रेंड्स को जान सकते हैं।

Wedding Asia 2024- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV वेडिंग एशिया 2024

शादी हर किसी के जीवन का वो पल होता है जो प्यार, खुशी और उमंग से भरा होता है। यह एक ऐसा दिन है जिसके बारे में लोग सपने देखते हैं और अपनी पूरी लाइफ की प्लानिंग करते हैं। हालांकि, शादी की तैयारियां करना एक कठिन काम भी है। खासकर ब्राइड के लिए ड्रेस चुनना सबसे मुश्किल होता है। हर दुल्हन ऐसा लहंगा खरीदना चाहती है जिसमें वो सबसे खूबसूरत और खास दिखे। मार्केट में इतने सारे विकल्प होने के बावजूद, होने वाली दुल्हन के लिए ड्रेस चुनना सबसे मुश्किल काम हो जाता है। 

लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दिल्ली में वेडिंग एशिया 2024 इवेंट आयोजित किया गया है। जहां फेमस डिजाइनर्स अपना वेडिंग कलेक्शन लेकर आए हैं। यहां ब्राइड्स से लेकर ब्राइडमेट्स तक सभी के लिए बेहत खास कलेक्शन पेश किया गया है। एक से एक डिजाइनर पीस और सेलेब्स स्लाइल के लहंगे मौजूद हैं। अगर आपकी शादी होने वाली है या फिर शादी की शॉपिंग चल रही है तो एक बार ब्राइड एशिया जरूर घूमकर आएं। दिल्ली के ताज पैलेस होटल में Wedding Asia 2024 की प्रदर्शनी लगी है। यह 2 दिवसीय कार्यक्रम है, जो 27 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगा। यहां आप सुबह 11 बजे से शाम 7:30 बजे तक विजिट कर सकते हैं।

वेडिंग एशिया 2024
Image Source : INDIA TV वेडिंग एशिया 2024

वेडिंग एशिया क्या है?

वेडिंग एशिया एक सालाना प्रदर्शनी है जो चुनिंदा फेमस डिजाइनर्स, ज्वैलर्स और वेडिंग प्लानर्स को एक साथ लाती है। ये दुल्हन से जुड़ी सभी चीजों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है, जिससे ये हर होने वाली दुल्हन के लिए खास हो सकता है। दुल्हन की शानदार ड्रेसेस से लेकर ज्वैलरी तक आपको यहां सब कुछ आसानी से मिल जाता है। 2024 में पूरे भारत से 80 से अधिक डिजाइनर्स इस इवेंट में शामिल हुए हैं। यहां लहंगा, साड़ी, गाउन और बहुत कुछ प्रदर्शित किया गया है। 

वेडिंग एशिया 2024
Image Source : INDIA TVवेडिंग एशिया 2024

फैशन और ज्वैलरी के अलावा, वेडिंग एशिया 2024 में वेडिंग प्लानर, मेकअप आर्टिस्ट और अन्य विक्रेता भी शामिल हैं, जो आपकी ड्रीम वेडिंग को सफल बनाने में मदद करते हैं। यहां एक ही छत के नीचे आपको सारी चीजों का अच्छा खासा कलेक्शन मिल जाता है। तो बिना देरी किए आप एक बार वेडिंग एशिया जरूर घूम आएं। शॉपिंग न सही आपको काफी कुछ आइडिया तो मिल ही जाएगा। इवेंट में एंट्री बिल्कुल फ्री है।

गर्मी में टैनिंग से बचना है तो चेहरे पर करें चंदन का लेप, लगाने से पहले मिला लें ये एक चीज

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement