हल्की सर्दियां आते ही चेहरा रूखा और बेजान सा दिखने लगता है। ठंडी हवाओं के कारण फेस ड्राई हो डाता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या हो रही है तो इसके लिए बादाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स में बादाम को सबसे हेल्दी माना जाता है। बादाम सेहत के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही स्किन को फायदा पहुंचाता है। बादाम में विटामिन ई अच्छी मात्रा में होता है। जो त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। बादाम को चेहरे पर दूध के साथ मिलाकर लगाया जा सकता है। बादाम और दूध को मिलाकर चेहरे पर लगाने से एजिंग, झुर्रियां और फाइन लाइन्स को कम किया जा सकता है। इससे ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स को भी कम किया जा सकता है। जानिए बादाम और दूध को मिलाकर कब और कितनी देर तक लगाना चाहिए?
चेहरे पर बादाम पैक लगाने के लिए पहले 1 बादाम को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। आप चाहें तो बादाम को थोड़ी देर के लिए गीला कर लें। अब बादाम के साथ कच्चा दूध डालते हुए चकला या किसी और जगह पर दोनों चीजों को घिसते हुए बारीक पेस्ट जैसा बना लें। आप इसमें पूराा 1 चम्मच दूध मिक्स कर लें। अब इसे फेस पर लगाकर करीब आधा घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सब बादाम और दूध सूख जाए तो नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें। इसके बाद आपको लगे तो बादाम के 1 बूंद तेल से पूरे फेस पर मसाज कर लें।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
संपादक की पसंद