1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फैशन में बड़ी से बड़ी एक्ट्रेसेस को अवनीत कौर देती हैं मात, इस Gen Z स्टार की स्टाइलिंग आप भी कर सकती हैं फॉलो

फैशन में बड़ी से बड़ी एक्ट्रेसेस को अवनीत कौर देती हैं मात, इस Gen Z स्टार की स्टाइलिंग आप भी कर सकती हैं फॉलो

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 11, 2024 11:57 pm IST,  Updated : Jun 12, 2024 04:01 pm IST

अगर आप भी किसी पार्टी या फंक्शन के लिए अलग अलग तरह के आउटफिट ट्राई करना चाहती हैं जो आपके ऊपर सूट करे तो ये आर्टिकल खास आपके लिए है। 

Avneet Kaur Fashion- India TV Hindi
Avneet Kaur Fashion Image Source : SOCIAL

एक्ट्रेस अवनीत कौर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। टीवी से निकल कर कांस तक पहुंची इस 22 वर्षीया एक्ट्रेस की स्टाइलिंग देखते ही बनती है।सोशल मीडिया पर अवनीत बेहद एक्टिव हैं और अपने फैंस के साथ अपने लुक्स शेयर करते रहती हैं।अगर आपको भी अवनीत की तरह ड्रेसिंग करनी पसंद है तो फिर देररि किस बात की।आप फटाफट उनके यह खूबसूरत लुक्स को देख लें।

 इस सफ़ेद  गाउन में अवनीत बेहद हॉट और ग्लैमरस लग रही हैं।अगर आप किसी पार्टी में जाने का प्लान बना रही हैं तो इस तरह का गाउन पहनकर जा सकती हैं।अवनीत ने गोल्ड जूलरी का चुनाव किया है जो उनके लुक को और भी सुन्दर बना रहा है।आप भी लाइट मेकअप के साथ मिनिमल गोल्ड जूलरी कैरी कर सकते हैं।

इस ब्राउन कलर के ऑफ शोल्डर ड्रेस में अवनीत किसी मॉडल से कम नहीं लग रही हैं।अगर आप रोमेंटिक डेट पर जाने का प्लान कर रही हैं तो आपको इस तरह की स्टाइलिंग करनी चाहिए। डार्क बारन लिपस्टिक के साथ वेवी हेयर आपके लुक्स को कम्प्लीट करेंगे। 

अगर आप किस शादी या किसी ट्रेडिशनल फक्शन में जाने का प्लान कर रही हैं तो अवनीत की तरह ओरेगेंज़ा सारे पहनकर लाइम लाइट चुरा सकती हैं।न्यूड मेकअप के साथ खुले बाल आपके लुक को और भी खूबसूरत बनाएंगे। 

इस लेवेंडर कलर के ड्रेस में अवनीत किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं।आप किसी पूजा या फिर ट्रेडिशनल ओकेज़न के लिए ऐसे स्टाइलिंग का चुनाव कर सकती हैं।

दोस्तों के साथ हैंगऑउट करने या फिर रॉक शो अटैंड करने के लिए ये ड्रेसिंग एकदम परफेक्ट है

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल