1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. आलिया भट्ट से पानी के अंदर कराया शानदार फोटोशूट, हर एक तस्वीर देख कहेंगे 'WOW'

आलिया भट्ट से पानी के अंदर कराया शानदार फोटोशूट, हर एक तस्वीर देख कहेंगे 'WOW'

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 05, 2019 09:52 pm IST,  Updated : Nov 05, 2019 09:52 pm IST

आलिया भट्ट ने हाल में ही पानी के अंदर शानदार फोटोशूट कराया। जिसे देखकर आप थोड़ा हैरान हो सकते हैं।

Alia bhatt- India TV Hindi
Alia bhatt Image Source : INSTRAGRAM

पानी के अंदर फोटोशूट करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन अब ये धीमे-धीमे पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का लेटेस्ट फोटोशूट सामने आया है। जिसे देख आपकी सांसे जरूर रूक जाएगी। जी हां आलिया भट्ट पानी के अंदर परफेक्ट पोज देती हुई नजर आईं है। 

कलंक स्टार आलिया भट्ट हर एक लुक और एक्टिंग के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन इस फोटोशूट को देखकर हर कोई काफी हैरान है। दरअसल आलिया भट्ट ने वॉग मैगजीन के लेटेस्ट इश्यू के लिए फोटोशूट कराया। जिसमें वह अनेक अवतार में नजर आ रही हैं। 

आलिया के हर एक पोज को देखकर आप यहीं बोलेगे कि इस एक्ट्रेस ने इतने परफेक्ट पोज पानी के अंदर कैसे दिए। आलिया की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। 

Bigg Boss 13: पंजाबी कुड़ी हिमांशी खुराना अपने स्टाइल से देती हैं टीवी एक्ट्रेसेस को मात, देखें तस्वीरें

आलिया के इस लुक की बात करें तो वह ब्राइट कलर की खूबसूरत मोनोकनी में नजर आईं। 

वहीं दूसरी तस्वीर की बात करें तो आलिया स्काई ब्लु कलर की शिमरी ड्रेस पहने हुए नजर आईं। इस लुक में उन्होंने पानी के अंदर शानदार पोज दिए।

 

वहीं तीसरी तस्वीर में आलिया ऑफ शोल्डर ब्लू कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। 

चेहरे पर सिर्फ 20 मिनट इस तरह लगाएं उबला हुआ सेब और पाएं निखरा बेदाग चेहरा

वहीं आलिया एक तस्वीर में ग्रीन कलर की खूबसूरत ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। इस लुक में वह आधा पानी के अंदर है और आधा बाहर है। 

इस लुक में आलिया भट्ट ब्लू कलर की वन शोल्डर मोनोकनी पहने हुए नजर आ रही हैं। 

यह पोज आलिया का काफी वायरल हो रहा है। इस लुक में वह पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल