1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अनुष्का शर्मा अपने इस लुक के कारण हो गई ट्रोल, यूजर्स ने कहा-फीमेल रणवीर सिंह

अनुष्का शर्मा अपने इस लुक के कारण हो गई ट्रोल, यूजर्स ने कहा-फीमेल रणवीर सिंह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2019 04:12 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 04:12 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी एक्टिंग स्किल्स के साथ फैंशन व स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। ऐसे में कुछ तस्वीरें अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया में शेयर करती रहती है।

Anushka Sharma- India TV Hindi
Anushka Sharma Image Source : INSTRAGRAM

Anushka Sharma Troll: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी एक्टिंग स्किल्स के साथ फैंशन व स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। ऐसे में कुछ तस्वीरें अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया में शेयर करती रहती है। ऐसे ही एक अवॉर्ड शो की तस्वीरें अनुष्का ने शेयर की। जो कि फैमस को ज्यादा पसंद नहीं आईं। जिसके कारण यूजर्स उनकी तुलना रणवीर सिंह ने करने लगे।

अनुष्का शर्मा के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक और यैलो कलर का पैंटसूट पहना हुआ था। जो कि पहली बार किसी स्टाइल अवॉर्ड में इस अंदाज में नजर आईं।

इस लुक के साथ अनुष्का लाइट मेकअप और टाइट हेयरस्टाइल और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

अनुष्का का यह अजीब लुक हर किसी को पसंद नहीं आया। एक यबजर ने कमेंट किया कि लड़कियों का रणवीर सिंह। तो दूसरे यूजर ने लिखा कि रणवीर सिंह से प्रेरित। वहीं एक यूजर ने लिखा कि क्या हाल में ही तुम रणवीर सिंह से मिली हो।  

वहीं दीपिका पादुकोण को अनुष्का का ये लुक काफी पसंद आया। एक मे उन्होंने दिल भेजा है तो दूसरे में उन्होंने लिखा है सो गुड So good। गौरतलब है कि यह दोनों ही फोटो अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके पहले भी दीपिका पादुकोण अनुष्का शर्मा के फोटो पर इस प्रकार की प्रतिक्रियाएं देती रही हैं।

इससे पहले भी अपने लुक के कारण अनुष्का ट्रोल हो चुकी है।

हाल में ही रेड कार्पेट पर अनुष्का शर्मा ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। उन्होंने बॉडीकॉन गाउन पहना था, जो उन पर काफी फब रहा था। इस ड्रेस के साथ उन्होंने सिंपल डायमंड इयरिंग्स पहने थे। उन्होंने न्यूड लिप्सटिक लगा रखी है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रही है।

अनुष्का ने अपने इस लुक की अलग-अलग पोज में कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इनमें एक तस्वीर में अनुष्का के एक पोज का लोग काफी मजाक बना रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- कमर में दर्द है क्या। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आयोडेक्स है इसका इलाज। एक और यूजर ने लिखा- ये क्या स्टाइल हुआ।

राधिका आप्टे लैदर ड्रेस में नजर आईं हॉट, इसकी Dress की कीमत 42 हजार रुपए

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ शीर ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस, इस ड्रेस की कीमत 10 हजार से भी कम

रेड ट्रांसपेरेंट गाउन पहनने पर ट्रोल हुईं थी सोनाक्षी सिन्हा, अब दिया यूजर्स को करारा जबाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल