1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Cannes 2019: डीप नेक गाउन पहनकर रेड कारपेट पर उतरीं मल्लिका शेरावत, लेकिन तस्वीरे देखते ही यूजर्स ने किया ट्रोल

Cannes 2019: डीप नेक गाउन पहनकर रेड कारपेट पर उतरीं मल्लिका शेरावत, लेकिन तस्वीरे देखते ही यूजर्स ने किया ट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 21, 2019 08:02 pm IST,  Updated : May 21, 2019 08:02 pm IST

मल्लिका शेरावत ही कांस के रेड कारपेट में नजर आ गई है। वह अपने लुक से सुर्खियां बटोर रही थी। कई यूजर्स को उनका लुक पसंद आया तो कई लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल कर दिया।

 Mallika Sherawat, cannes 2019- India TV Hindi
 Mallika Sherawat

Cannes 2019: कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 14 मई से हो गई थी। जिसके बाद भारतीय अभिनेत्रियों ने अपने स्टाइल से हर किसी को मुरीद कर दिया। इस फिल्म फेस्टिवल में  ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत सहित कई सेलेब्रिटी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। वहीं इस लिस्ट में मल्लिका शेरावत भी है। जो कि कांस के रेड कारपेट में अपने लुक के कारण काफी सुर्खियां बटोर रही थी। कई यूजर्स को उनका लुक पसंद आया तो कई लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल कर दिया।

मल्लिका शेरावत ने अपने रेड कारपेट की कुछ तस्वीरें और वीडियो और फोटो पोस्ट किया। जिसमें वह डिजाइनर Tony Ward के एक खूबसूरत ग्रे और ब्लैक गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक करती हुईं दिखीं। मल्लिका के इस  डीप नेक गाउन में पीछे की तरफ बैक पर कटआउट डिटेलिंग थी, इसके साथ ही छोटी-सी ट्रेल भी थी। इस गाउन पर ब्लैक एम्बेलिश्मेंट किया गया है।

मल्लिका ने हैवी ड्रॉप ईयररिंग्स से अपने लुक को एक्सेसराइज किया। उन्होंने अपने बालों को साइड पार्टिंग के साथ सॉफ्ट कर्ली लुक देकर ओपन रखा।

एक यूजर ने कमेंट किया कि ये किस तरह के फेशियल एक्सप्रेशन है, तो दूसरे ने लिखा कोई भी आपकी फोटो क्लिक नहीं कर रहे हैं। वहीं एक ने कहा कि अबी तक यह जिंदा है। वहीं कई यूजर्स मल्लिका के सपोर्ट में खड़े हुए नजर आएं।

एक यूजर ने लिखा, कि आप कमेंट्स को इग्नोर करो। वहीं दूसरे ने कहा कि यह भी भारत को वहीं पर प्रजेंट कर रही हैं। ऐसे में उन्हें ट्रोल नहीं करना चाहिए। कई लोगों को मल्लिका का ये लुक काफी पसंद भी आया है।

वहीं दूसरी ओर सोनम कपूर भी कांस के लिए फ्रांस पहुंच चुकी हैं। वहां उनके कुछ लुक्स सामने आए हैं, लेकिन अब तक सोनम ने रेड कार्पेट पर एंट्री नहीं की है। उनके रेड कार्पेट लुक का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़े- Cannes 2019: सोनम कपूर का कांस से चौथा लुक आया सामने, येलो कलर के ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखीं खूबसूरत

Cannes 2019: कांस में मल्लिका शेरावत ने रिपीट किया साल 2014 का रेड कारपेट आउटफिट्स, खुद ही देखें तस्वीरें

Cannes 2019: डायना पेंटी को कांस में कॉफी न मिलने के कारण चिल्लाती दिखीं नजर, वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल